जसप्रीत बुमराह ने फॉर्म में वापस आते ही ऐसे की आलोचकों की बोलती बंद, ट्वीट हुआ वायरल

Summary :

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक अपनी गेंदबाजी से कमाल का दिखाया है।

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक अपनी गेंदबाजी से कमाल का दिखाया है। दरअसल पिछले कुछ समय से बुमराह खराब फॉर्म में चल रहे थे, जिस वजह से उन्होंने ट्रोलिंग का जबरदस्त शिकार होना पड़ रहा था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए मैच में बुमराह ने कुल 9 विकेट लिए और बल्ले से भी अहम योगदान दिया।
भारतीय पेसर ने नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में चार जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाएं। इसके अलावा गेंदबाज ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 28 रनों का योगदान दिया। जिसके साथ भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध काफी अच्छी बढ़त हासिल कर ली। अब जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी कर आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए एक ट्वीट किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें बुमराह का ट्वीट..
सोमवार को तेज गेंदबाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नॉटिंघम टेस्ट के दौरान की अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘अभी भी तुम्हारी जरूरत नहीं है।’ ऐसा लग रहा है कि बुमराह ने अपने आलोचकों को इस अंदाज में जवाब दिया है। वैसे फोटो में साफ देखा जा सकता है बुमराह विकेट का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।  

नॉटिंघम टेस्ट का आखिरी दिन बारिश की भेंट चढ़ जाने की वजह से मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त से लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। 

Desk Team