भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। हाल ही में तीन वनडे मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने वनडे सीरीज जरूर गंवाई लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर दिया।

केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से भारत के साथ-साथ न्यूूजीलैंड के खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। केएल राहुल ने न्यूूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और वनडे सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। केएल राहुल की इस फॉर्म को लेकर न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाज जिमी नीशम ने ट्विटर पर एक मजाकिया पोस्ट किया है।

इसमें उन्होंने केएल राहुल की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें टैग किया है। बता दें कि आईपीएल में दोनों ही खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेलते हैं। जिमी नीशम ने केएल राहुल के साथ वनडे सीरीज के बाद ए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, Paper, scissors, rock।
Paper, scissors, rock? ? pic.twitter.com/PFrK8ZcF9k
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) February 11, 2020
इस तस्वीर में अंपायर के पास राहुल और नीशम खड़े हैं और चीयर करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की सराहना करते हुए जिमी नीशम ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि यह मत भूलो कि कुछ रन अप्रैल के लिए भी बचा कर रखने हैं।
Don’t forget to save some runs for April aye @klrahul11 ? ?
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) February 11, 2020
आईपीएल का 13वां सीजन मार्च के अंतिम दिनों में शुरु हो जाएगा। आईपीएल में केएल राहुल की कप्तानी में इस सीजन जिमी नीशम खेलते हुए नजर आएंगे। न्यूूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने 5 टी20 मैचों की सीरीज पर 5-0 से कब्जा किया।

हालांकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा जिसकी वजह से उन्होंने 0-3 से हार झेलनी पड़ी। अब 21 फरवरी से दोनों टीमों के बीच में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



