एशेज 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को करारी शिकस्त देते हुए 4-0 से पटखनी दी है। इसी के साथ जो रूट का आईपीएल मेगा ऑक्शन में शामिल होने का सपना चकना चूर हो गया भी स्वाहा हो गया। दरअसल, होबार्ट में आखिरी टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने संकेत दिया कि टेस्ट क्रिकेट में टीम की किस्मत बदलने के लिए वे अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं।

महान बल्लेबाजों में शुमार जो रूट अब आईपीएल में शिरकत नहीं कर पाए हैं। 2018 में वे ऑक्शन का हिस्सा बने थे पर उन्हें किसी ने खरीदा नहीं था। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वे आईपीएल मेगा ऑक्शन में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट कैरियर पर नहीं हो। एशेज श्रृंखला के पांचवें मैच में हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा,इस टीम में काफी सुधार की जरूरत है। इसके लिये मेरी सारी ऊर्जा चाहिये । मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है और उसके लिये मैं सब कुछ छोड़ सकता हूं।

उन्होंने इसकी पुष्टि की कि आईपीएल नीलामी में शामिल होने का प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया है। बता दें, आईपीएल में इस सीजन से दस टीमें होंगी और मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी ।


Download Android App
Download iOS App



