मथुरा जिले की गोवर्धन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह सहित उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता एवं कोविड महामारी के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा प्रत्याशी रविवार को अपने समर्थकों के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक थे।
क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार त्रिपाठी के अनुसार मथुरा जिले की गोवर्धन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मेघश्याम सिंह सहित उनके समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता एवं कोविड महामारी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा प्रत्याशी रविवार को अपने समर्थकों के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक थे।
उन्होंने मंदिर के सामने आरती स्थल पर खडे़ होकर आम जनता को लाउडस्पीकर से संबोधित किया और इस दौरान नारेबाजी भी हुई। जबकि इस प्रकार सभा संबोधित करने की उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली थी। इस मामले में कस्बा चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह की ओर से मेघश्याम सिंह सहित 50-60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।


Download Android App
Download iOS App



