IPL 2020: पृथ्वी शॉ को जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली गेंद पर किया बोल्ड, मैदान में ‘बिहू डांस’ करके मनाया जश्न

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 30वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्‍थान रॉयल्स के बीच में बीते बुधवार को खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 30वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्‍थान रॉयल्स के बीच में बीते बुधवार को खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने राजस्‍थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली। 
वहीं राजस्‍थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपनी टीम की ओर से लेेने वाले गेंदबाज बने। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में आर्चर ने पहला ओवर फेंकते ही सालामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ का विकेट लिया। पृथ्वी शॉ को आर्चर ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 
गोल्डन डक का शिकार पृथ्वी शॉ हुए। ऑर्चर ने दिल्ली की पारी की पहली ही गेंद जबरदस्त डाली जिसमें पृथ्वी शॉ फंस गए। लेकिन मैदान पर आर्चर ने पृथ्वी शॉ का विकेट लेने के बाद जो किया वह ज्यादा सर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल आर्चर ने विकेट लेने के बाद बिहु डांस रियान पराग ने के पास जाकर किया। 

असम का पारंपरिक डांस बिहू डांस है। असम से ही राजस्‍थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग आते हैं। दरअसल रियान पराग ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर बिहू डांस मैदान पर करते दिखे थे। अब जोफ्रा आर्चर ने दिल्ली के खिलाफ पराग के जैसे ही डांस किया और फैन्स को दीवाना कर दिया।  

असम का यह पारंपरिक बिहू डांस इस बार आईपीएल के सीजन में बहुत वायरल हो रहा है। हालांकि गंगनम स्टाइल डांस इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाया। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने ही इस स्टाइल का आगाज किया था। 
बिहु डांस की धूम अब आईपीएल 2020 में हो रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 161 रन बनाए। दिल्ली की ओर से धवन ने अर्धशतकीय पारी  श्रेयस अय्यर ने भी खेली। 

Desk Team