नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को ‘अपरिपक्व’ करार देते हुए कहा कि वह छींटाकशी सहन नहीं कर सकता। रबाडा और कोहली के बीच आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच के दौरान बहस हो गयी थी।
कोहली आरसीबी के कप्तान हैं जबकि रबाडा दिल्ली की तरफ से खेलते हैं। कोहली के साथ आईपीएल मैच के दौरान बहस के बारे में पूछे जाने पर रबाडा ने कहा कि मैं केवल खेल के लिये अपनी रणनीति के बारे में सोच रहा था लेकिन विराट ने मुझ पर चौका लगाया और फिर कुछ बातें कहीं और जब उसे जवाब दो तो वह गुस्सा हो जाता है।
रबाडा ने कहा कि मुझे वह समझ में नहीं आता। हो सकता है कि इससे उसे कुछ फायदा होता हो लेकिन मेरे लिये यह बेहद अपरिपक्व है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन वह छींटाकशी सहन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कोहली मैदान पर हमेशा गुस्से में दिखते हैं।
रबाडा ने कहा कि लेकिन उस शाम को बस से होटल लौटते समय मैंने खुद से कहा, ‘यह इंसान (कोहली) मैदान पर हमेशा गुस्से में लगता है। क्या वह वास्तव में गुस्से में होता है। फिर मैंने सोचा कि अगर वह गुस्से में होगा तो मेरा क्या बिगाड़ लेगा।


Download Android App
Download iOS App



