लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग की प्रमुख दिव्या स्पंदाना का ट्विटर अकाउंट प्लेटफॉर्म से गायब है। दिव्या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना बनाने के लिए जानी जाती रही हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एटदरेटदिव्यास्पंदाना को सर्च करने पर लिखकर आता है, ‘सॉरी, दैट पेज डजंट एग्जिस्ट’ (माफ कीजिए, यह पेज उपलब्ध नहीं है।)।

उनके ट्विटर अकाउंट के नदारद होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्पंदाना कांग्रेस की उन नेताओं में शामिल हैं जो ट्विटर पर भााजपा नेताओं पर तीखे हमले करती थीं।


Download Android App
Download iOS App



