कर्नाटक चौथी बार बना विजय हजारे चैंपियन

Summary :

कर्नाटक ने 23 ओवर में एक विकेट पर 146 रन बनाये थे कि फिर बारिश होने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। कर्नाटक को वीजेडी पद्धति के तहत 60 रन से विजेता घोषित किया गया।

बेंगलुरु : तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन की शानदार हैट्रिक तथा ओपनर लोकेश राहुल के नाबाद 52 और भारतीय टेस्ट ओपनर मयंक अग्रवाल के नाबाद 69 रनों की बदौलत कर्नाटक ने तमिलनाडु को शुक्रवार को वर्षा बाधित फाइनल में वीजेडी पद्धति के तहत 60 रन से हराकर चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट का विजेता होने का गौरव हासिल कर लिया। तमिलनाडु की टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गयी। 
कर्नाटक ने 23 ओवर में एक विकेट पर 146 रन बनाये थे कि फिर बारिश होने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। कर्नाटक को वीजेडी पद्धति के तहत 60 रन से विजेता घोषित किया गया। कर्नाटक इससे पहले 2013-14, 2014-15 और 2017-18 में विजेता रहा था। 
तमिलनाडु ने आखिरी बार 2016-17 में यह खिताब जीता था और उसे पहली बार उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। मिथुन ने तमिलनाडु की पारी के 50 वें ओवर में तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 34 रन पर पांच विकेट हासिल किये। तमिलनाडु के लिए अभिनव मुकुंद ने 85 और बाबा अपराजित ने 66 रन बनाये।

Desk Team