नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष और भारतीय हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र बत्रा और भारतीय टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल खन्ना में से कौन भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनेगा यह 14 दिसंबर को होने वाली आईओए की आम सभा की बैठक में पता चल जाएगा। लेकिन राजीव मेहता का महासचिव पद बरकरार रहेगा।
आज यहां आईओए चुनावों के लिए भरे गये नामांकन के आधार पर अनिल खन्ना किसी कारणवश डाक्टर बत्रा को चुनौती देने के लिए उठ खड़े हुए। हालांकि वह खुद बत्रा के नाम का अनुमोदन कर चुके थे। राजीव मेहता ने पूर्व महासचिव राजा रणधीर सिंह से पदभार ग्रहण किया था।
(राजेंद्र सजवान)


Download Android App
Download iOS App



