नई दिल्ली: प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में 23 दिसंबर को पीवी सिंधू के चेन्नई स्मैशर्स का मुकाबला साइना नेहवाल के अवध वारियर्स से होगा। टूर्नामेंट का पहला चरण नार्थ-ईस्टर्न वारियर्स के घरेलू मैदान गुवाहाटी में खेला जाएगा जो दूसरे दिन कैरोलिना मारिन के हैदराबाद हंटर्स से मुकाबला करेंगे। गुवाहाटी चरण 26 दिसंबर तक चलेगा।
इसके बाद दिल्ली, लखनऊ और चेन्नई में अगले चरण खेले जाएंगे। अंतिम चरण और सेमीफाइनल तथा फाइनल हैदराबाद में होंगे। 23 दिन की इस लीग का समापन 14 जनवरी को हैदराबाद में फाइनल के साथ होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 12 और 13 जनवरी को होंगे।


Download Android App
Download iOS App



