अब तक सातों आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल जीतने वाले नोवाक जोकोविच लगातार 12 मैच जीत चुके हैं और रविवार को यहां खिताब जीतने पर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जायेंगे लेकिन उनका सामना कई दिग्गजों को हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत डोमिनिक थिएम से है। सर्बिया के जोकोविच का आस्ट्रेलिया के थिएम के खिलाफ कैरियर रिकार्ड 6-4 का है।
थिएम ने पिछले पांच में से चार बार जीत दर्ज की है। जोकोविच ने थिएम की तारीफ करते हुए कहा कि उसे अगली पीढ़ी का कहना गलत होगा क्योंकि वह लंबे समय से खेल रहे हैं। अब वह शीर्ष पांच, शीर्ष दस का खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि यहां एक मैच जीतने से ग्रैंडस्लैम उसके नाम हो सकता है। वह जल्दी ही दुनिया के शीर्ष तीन खिलाड़ियों में होगा।
सोलह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच को इस मैच के लिये एक अतिरिक्त दिन आराम मिला है। उन्होंने गुरूवार को सेमीफाइनल में चोटिल रोजर फेडरर को हराया था। दूसरी ओर थिएम चार वरीय खिलाड़ियों को पछाड़कर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में रफेल नडाल को मात दी। थिएम ने कहा कि पिछले मैच मायने नहीं रखते। वह (जोकोविच) आस्ट्रेलियाई ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और मुझे यकीन था कि वह फाइनल खेलेगा। मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



