पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान केएल राहुल की मुंबई में सफल सर्जरी हो गई है। दरअसल बीते रविवार को राहुल को अचानक पेट में बहुत तेज दर्द हुआ जिसेक बाद उन्हें चार्टडे फ्लाइट से तुरंत मुंबई ले जाया गया था जहां राहुल की सर्जरी की गई। वहीं, क्रिकेटप्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने यह आ रही है राहुल एक हफ्ते के आराम के बाद आईपीएल में लौटेगे और उसके बाद क्वारटाइन पीरियड पूरा करेगा।

हालांकि, पंजाब किंग्स के बायो-बबल में जुड़ने से पहले केएल राहुल को कितने दिन के लिए खुद को क्वारंटाइन करना होगा अभी ये बात साफ नहीं हो पाई है। पंजाब की टीम इसको लेकर आईपीएल से बात करेगी।

बता दें, बीते रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले टीम ने एक बयान जारी कर घोषणा की कि राहुल ने शनिवार को पेट में तेज दर्द की शिकायत की है।
Praying for KL Rahul’s health and speedy recovery 🙏❤️#SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 pic.twitter.com/q81OtUz297
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 2, 2021
जाहिर है पंजाब की टीम राहुल को जल्द मैदान पर चाहेगी ताकि वह ग्रुप मैचों के दूसरे हाफ में खुद को टॉप चार में पहुंचा सके। मौजूदा समय में पंजाब आठ मैचों में तीन जीत के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, राहुल के टीम में नहीं होने पर पंजाब ने मयंक अग्रवाल को नया कार्यवाहक कप्तान बनाया था और मयंक ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए थे लेकिन पंजाब को यह मैच सात विकेट से गंवाना पड़ा था।

आईपीएल मुकाबलों की बात करें तो राहुल आखिरी बार 30 अप्रैल को खेले थे जहां उनके नाबाद 91 रनों ने टीम को आरसीबी के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी। राहुल अब तक टूनार्मेंट के टॉप स्कोररों में शामिल हैं। उन्होंने सात पारियों में 66.20 के औसत और 136.21 के स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



