अपनी तकनीक में बदलाव कर फॉर्म में लौटे कोहली, GT के खिलाफ ठोके 73 रन

Summary :

इस IPL सीजन विराट कोहली अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे। उन्हें आराम करने की नसीहत तक मिल रही थी। कल यानि गुरुवार के मुकाबले से पहले उनके बल्ले से सिर्फ एक हाफ सेंचुरी निकली थी। मगर अब गुजरात के खिलाफ एक और अर्धशतकीय पारी खेलकर उन्होंने बता दिया है की वो फॉर्म में लौट चुके हैं। आपको याद दिला दें वो इस सीजन तीन बार गोल्डन डक का शिकार भी हो चुके थे। लेकिन अब उनके नाम इस सीजन 300 से ज्यादा रन हो गए हैं।  कोहली ने गुजरात के खिलाफ 54 गेंदों पर 73 रनों की ताबड़तोड़…

इस IPL सीजन विराट कोहली अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे। उन्हें आराम करने की नसीहत तक मिल रही थी। कल यानि गुरुवार के मुकाबले से पहले उनके बल्ले से सिर्फ एक हाफ सेंचुरी निकली थी। मगर अब गुजरात के खिलाफ एक और अर्धशतकीय पारी खेलकर उन्होंने बता दिया है की वो फॉर्म में लौट चुके हैं। आपको याद दिला दें वो इस सीजन तीन बार गोल्डन डक का शिकार भी हो चुके थे। लेकिन अब उनके नाम इस सीजन 300 से ज्यादा रन हो गए हैं। 
कोहली ने गुजरात के खिलाफ 54 गेंदों पर 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के साथी ही कोहली आरसीबी के लिए 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के अलावा और किसी भी खिलाडी ने एक टीम के लिए इतने रन नहीं बनाए हैं। लेकिन कोहली का बल्ला अचानक हल्ला कैसे बोलने लगा? दरअसल कोहली की बल्लेबाज़ी तकनीक में बदलाव देखने को मिल रही हैं। जैसा की आप तस्वीरों में देख पा रहे होंगे। 
गुजरात के खिलाफ पारी के दौरान कोहली के दोनों पैर स्थिर दिखे और उनका पूरा ध्यान गेंद की ओर था। शुरुआती मैचों में उनका दांया पैर पीछे होने की वजह से कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे थे जबकि पिछले मैच में उनका सिर और पैर बिल्कुल स्थिर था। इससे वह आसानी से बॉल पर शॉट खेल रहे थे। 

कोहली के फॉर्म में वापस आते ही क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों और क्रिकेट पंडितों ने कोहली को बधाईयां दी है। 

Desk Team