कोरोना को मात देकर क्रुणाल पांड्या की हुई घर वापसी, श्रीलंका दौरे पर हुए थे संक्रमित

Summary :

पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर कोरोना वायरस का शिकार हुए भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की तबीयत अब पूरी तरह से ठीक हो गई है।

पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर कोरोना वायरस का शिकार हुए भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या  की तबीयत अब पूरी तरह से ठीक हो गई है और अब वो वापस स्‍वदेश भी लौट आए हैं। दरअसल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भारतीय टीम से अलग रखते हुए कुछ दिनों के लिए आइसोलेशन में भेज दिया गया था। इस दौरान क्रुणाल टीम के साथ भारत वापस घर नहीं आ पाए थे।
बता दें, भारत और श्रीलंका टी20 सीरीज के बीच क्रुणाल पांड्या कोरोना की चपेट में आये थे। जिसके चलते वे श्रीलंका के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं, क्रुणाल के संपर्क में कई अन्य खिलाड़ी भी आए थे, जिसके बाद उन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। शिखर धवन की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज के दौरान अनुभवहीन टीम के साथ मैदान में उतरी थी।

गौरतलब है, टी20 सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में भारत को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान श्रीलंका ने 2-1 से इस सीरीज पर कब्‍जा किया। दरअसल टीम इंडिया आखिर दो मैचों में  पांच बल्‍लेबाजों के साथ ही मैदान में उतरी। क्‍योंकि कोरोना से जूझ रहे कई सारे खिलाड़ी क्वारंटीन थे और ऐसे में भारत के पास खिलाने के लिए इससे अधिक बल्‍लेबाज उपलब्‍ध ही नहीं थे।
क्रुणाल के अलावा उनके संपर्क में आए युजवेंद्र चहल और कृष्‍णप्‍पा गौतम भी बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन जहां क्रुणाल कोविड-19 से उबर कर स्वदेश लौट आए तो वहीं दूसरी और चहल और गौतम अभी भी श्रीलंका में ही हैं। जहां वो अपना अनिवार्य क्‍वारंटीन पूरा करने के बाद ही वो वापस भारत आ पाएंगे। बता दें, क्रुणाल पांड्या गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्‍टेडियम पर स्पॉट हुए हैं। जहां से उनकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Desk Team