दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां के शेख जाएद स्टेडियम में शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 24वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब की टीम छह मैचों में एक जीत और पांच हार लेकर अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। दो बार की चैंपियन कोलकाता की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर चौथे नंबर पर है। कोलकाता का आईपीएल में पंजाब के खिलाफ 17-8 का रिकॉर्ड है।
इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपने अंतिम एकादश में एक-एक बदलाव किया है। पंजाब ने शेल्डन कॉटरेल की जगह क्रिस जॉर्डन को और कोलकाता ने शिवम मावी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
ये है टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स : राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, सुनील नारायण, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान एवं विकेटकीपर), पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।


Download Android App
Download iOS App



