बर्लिन : स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्की की हैट्रिक के दम पर बायर्न म्यूनिख क्लब ने फ्रैंकफर्ट को 5-0 से हराकर जर्मन सुपर कप का खिताब अपने नाम किया। बायर्न ने सातवीं बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है। बायर्न ने नए मुख्य क्रोएशियाई कोच नीको कोवाक के मार्गदर्शन में पहला मैच खेला और जीत हासिल की। इस मैच में जीत हासिल कर बायर्न ने फ्रैंकफर्ट के खिलाफ पिछले सीजन में जर्मन कप फाइनल में मिली हार का बदला भी पूरा किया।
इस मैच में लेवांडोवस्की ने 21वें और 26वें मिनट में गोल कर बायर्न को पहले हाफ में 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद, दूसरे हाफ में भी बायर्न ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और फ्रैंकफर्ट को गोल करने का मौका नहीं दिया। लेवांडोवस्की ने 54वें मिनट में तीसरा गोल दागने के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की। टीम के लिए बाकी दो गोल 63वें मिनट में कोमान और 85वें मिनट में एलसेंट्रा ने किए, जिसके साथ ही बायर्न ने 5-0 से जीत हासिल कर जर्मन सुपर कप का खिताब अपने नाम किया।


Download Android App
Download iOS App



