Manav Suthar ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, प्रैक्टिस के दौरान 6 घटों तक की गई मेहनत हुई सफल

Manav Suthar Struggle Become Record

Manav Suthar Struggle Become Record: मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। सुथार ऐसे 10वें भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर 5-विकेट हॉल लिया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन उनकी इस परफॉर्मेंस के पीछे कितने सालों की मेहनत और स्ट्रगल है इस बार में बेहद ही कम लोग जानते होंगे।

Manav Suthar News: कैसा रहा मानव सुथार का टेस्ट डेब्यू

Manav Suthar Struggle Become Record
Manav Suthar Struggle Become Record (Source: Social Media)

मानव सुथार भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए ऑलराउंडरों में से एक हैं, वो बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। घरेलू क्रिकेट में वह अपने होम टाउन राजस्थान की ओर से खेलते है, जबकि आईपीएल में वो गुजरात टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं। क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए एबिलीटी के साथ-साथ कड़ी मेहनत और अनुशासन भी बेहद जरूरी होता है और इसी का प्रदर्शन मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू में भी दिया है।

Manav Suthar Struggle: किस तरह प्रैक्टिस करते थे मानव सुथार

Manav Suthar Struggle Become Record
Manav Suthar Struggle Become Record (Source: Social Media)

कई खिलाड़ी अपने खेल को निखारने के लिए घंटों प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन मानव सुथार ने अपनी मेहनत से सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि ये खिलाड़ी राजस्थान की 50 डिग्री गर्मी में भी नेट्स में लगातार 6 घंटे तक एक ही टप्पे पर गेंदबाजी करते हुए प्रैक्टिस किया करता था। इसी वजह से इस खिलाड़ी का प्रदर्शन खास तौर पर टेस्ट मैच में निखर कर सामने आया है।

Manav Suthar Struggle Become Record
Manav Suthar Struggle Become Record (Source: Social Media)

अगर टीम के कोच की मानें तो किसी भी गेंदबाज के लिए लगातार एक जैसी लाइन और लेंथ बनाए रखना आसान नहीं होता। लंबे समय तक एक ही जगह गेंद डालने के लिए न सिर्फ तकनीक की जरूरत होती है, बल्कि इसमें मानसिक मजबूती भी उतनी ही अहम होती है। यही वजह है कि मानव सुथार की मेहनत अब चर्चा का विषय बन गई है।

Manav Suthar Struggle Become Record: क्या था मानव सुथार का टारगेट?

Manav Suthar Struggle Become Record
Manav Suthar Struggle Become Record (Source: Social Media)

बताया जाता है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान मानव सुथार का टारगेट सिर्फ एक ही था, हर गेंद को बिल्कुल सही जगह पर डालना। घंटों तक चले इस प्रैक्टिस में उन्होंने अपनी लय को कभी भी टूटने नहीं दिया और लगातार सटीक गेंदबाजी करते रहे। इस तरह की प्रैक्टिस मैच के दौरान दबाव की सिचुएशन में भी गेंदबाज को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है।

उनकी ये मेहनत एक बार फिर साबित करती है कि क्रिकेट में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के पीछे सालों की मेहनत, प्रैक्टिस और त्याग छिपा होता है। इसी वजह से मानव ने अब टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बढ़िया आंकड़ों के साथ गेंदबाजी करने वाले महान गेंदबाजों की फेहरिस्त में जगह बना ली है। मगर उनका सबसे खास रिकॉर्ड यह है कि वो 21वीं सदी में अपनी डेब्यू पारी में 5-विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं।

Read More: Shubhman Gill का कप्तानी में जलवा बरकरार, टेस्ट शतक के साथ धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।