ममता बनर्जी को दिल्ली में झटका, TMC सांसद ने दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र

Summary :

TMC Rajya Sabha MP Sukhendu Roy Resigns: ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। एक तरफ ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक में हिस्सा ले रही हैं, दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के लिए पार्टी ने उन्हें अलग-थलग कर दिया था। Sukhendu Sekhar Ray Resignation: ममता बनर्जी को ईमेल के जरिए भेजी इस्तीफे की कॉपी बताया जा रहा…

TMC Rajya Sabha MP Sukhendu Roy Resigns: ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। एक तरफ ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक में हिस्सा ले रही हैं, दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के लिए पार्टी ने उन्हें अलग-थलग कर दिया था।

Sukhendu Sekhar Ray Resignation: ममता बनर्जी को ईमेल के जरिए भेजी इस्तीफे की कॉपी

बताया जा रहा है कि सुखेंदु शेखर राय इस समय राजधानी दिल्ली में ही मौजूद हैं। उन्होंने सोमवार को देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा सांसद के पद की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने TMC पार्टी से भी अपने इस्तीफे की कॉपी, पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी को ईमेल के जरिए भेज दी।

TMC West bengal: टीएमसी की हार पर बोले सुखेंदु रॉय

सुखेंदु रॉय ने कहा, ‘मैं सरकार से मांग करता हूं कि पिछले 5 वर्षों में बंगाल के हर एक कस्बे में हुए भ्रष्टाचार का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए।’ बंगाल में टीएमसी की हार पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मुद्दा तो एक बड़ी वजह था ही, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे विषय थे जिन्हें लेकर जनता में भारी आक्रोश था और आरजी कर की घटना ने उस दबे हुए गुस्से को बाहर लाने का काम किया।

क्या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सुखेंदु?

TMC Rajya Sabha MP Sukhendu Roy Resigns
TMC Rajya Sabha MP Sukhendu Roy Resigns (Image- Social Media)

आपको बता दें कि सुखेंदु शेखर 2011 में तृणमूल में शामिल हुए थे। उसके बाद वह ममता बनर्जी के सबसे करीबी बन गए और डटकर पार्टी के साथ खड़े रहे। लेकिन जब बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार चली गई, तो सुखेंदु ने भी उनका साथ छोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी की तारीफ भी की, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि वो जल्दी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।