मैनचेस्टर सिटी ने किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी में Urawa Red Diamonds पर 3-0 से जीत के साथ फीफा क्लब World Cup के फाइनल में प्रवेश किया।
HIGHLIGHTS
- सुपर कप और फीफा क्लब World Cup एक साथ जीतने वाली पहली इंग्लिश टीम बन जाएगी
- सीटी ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया
मंगलवार को एक रोमांचक सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी ने उरावा के खिलाफ 3-0 से बड़ी जीत दर्ज की, पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन फिर CITY ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। CITY के लिए मारियस होइब्रेटेन (45+1′), मातेओ कोवासिक (52′) और बर्नार्डो सिल्वा (59′) ने गोल दागे और अपनी टीम की जीत पक्की की। टीम के इस दमदार प्रदर्शन के दम पर सिटी ने फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। यह जीत शुक्रवार को ब्राजीलियाई फ्लुमिनेंस के खिलाफ एक वैश्विक शोपीस फाइनल की स्थापना करती है, जिसमें सिटी पिछले सीज़न की ट्रेबल सफलता और उसके बाद यूईएफए सुपर कप जीत के एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार है।



Download Android App
Download iOS App




