मनीष पांडे हुए बुरी तरह ट्रोल,आरसीबी से मिली करारी हार के बाद भड़के फैंस ने उठाई बाहर करने की मांग

Summary :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 14वें सीजन का छठा मुकबला एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 14वें सीजन का छठा मुकबला एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स के खिलाफ इस मैच को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने 6 रन से जीत लिया। वहीं आरसीबी यह मैच जीत जाने के बाद अब पॉइंट्स टेबल 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित के लिए है।
इस दौरान आरसीबी के खिलाफ  खेले गए आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडे की बैटिंग को लेकर कई सवाल लगातार उठ रहे हैं। इस मैच में मनीष पांडे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे,लेकिन उन्होंने धीमी पारी खेली और 39 गेंदों पर 38 रन ही बनाए। ऐसे में मनीष अपनी टीम को जीत दिलाने में सक्षम नहीं हुए। वहीं एक वक्त मैच में ऐसा भी था जब हैदराबाद की टीम 2 विकेट पर 115 रन बना चुकी थी और उसे 24 गेंद में 35 रन की जरूरत थी,लेकिन मनीष पांडे के आउट होते ही बाकी बल्लेबाज भी ढेर हो गए। 
मनीष पांडे पर फूटा फैंस का गुस्सा
दरअसल मनीष पांडे के सर हैदराबाद को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी,मगर वो भी अहम मौके पर बोल्ड हो गए। जिसके बाद 17वें ओवर में शाहबाज अहमद ने तीन विकेट झटकाए। शाहबाज ने पहले जॉनी बेयरस्टो को अपना निशाना बनाया इसके बाद मनीष पांडे बड़ा शॉट खेलने के चलते आउट हुए और इन दो मजबूत खिलाडिय़ों के बाद युवा ऑलराउंड अब्दुल समद भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में जल्दी ही पवेलियन लौटे। 
ऐसे में मनीष पांडे को उनकी धीमी पारी के लिए ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। वही इसमें कुछ फैंस तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग उठा रहे हैं। मालूम हो सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे को 11 करोड़ में खरीदा हुआ है। 
सोशल मीडिया यूजर्स ने मनीष पांडे को किया जमकर ट्रोल… 

वहीं मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। इस दौरान आरसीबी ने सीमित 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए और जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में डेविड वार्नर की टीम सनराइजर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही जुटा पाई। बेयरस्टो (12), मनीष पांडे (38 रन) और अब्दुल समाद (0) आउट हो गए। हैदराबाद ने आखिरी 5 ओवर में महज 35 रन बनाए और उसने कुल 7 विकेट खोए। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैच छह रनों से अपने नाम कर लिया। 

Desk Team