भारत की एमसी मैरी कॉम पहले दौर का मुकाबला आसानी से जीतने के बाद एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम ने स्थानीय मुक्केबाज दियेम थि त्रिन्ह कीयू को लाइट फ्लायवेट ( 48 किलो ) में बंटे हुए फैसले पर हराया। इस वर्ग में चार बार की स्वर्ण पदक विजेता मैरी कॉम ने अपने पसंदीदा भारवर्ग में वापसी की है। वह इससे पहले 51 किलो वर्ग में खेल रही थी जिसे 2012 में ओलंपिक भारवर्ग बनाया गया।
मैरी कॉम ने धीमी शुरूआत की लेकिन दूसरे राउंड में रफ्तार पकड़। उसने कीयू को कोई भी सीधा पंच लगाने का मौका नहीं दिया। अब मेरीकाम का सामना चीनी ताइवै की मेंग चियेह पिंग से होगा जिसने थाईलैंड की पानप्रदाब प्लोदसाइ को हराया। इस टूर्नामेंट में 20 देशों के 107 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



