ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच कई ऐसी चीज़ें हुई जिसने लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया। पहला तो आप सबको पता ही होगा बेन स्टोक्स का पहले दिन ही पारी घोषित करना और फिर उस्मान ख्वाजा-ओली रॉबिंसन के बीच झड़प होना जिसने काफी मुद्दा खड़ा कर दिया था। ओली रॉबिंसन इस मैच में गेंद से ज्यादा अपने शब्दों से आक्रामक दिखे थे। मैच के दौरान वो उस्मान ख्वाजा से दो बार भिड़ें। जिसे देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी नाखुश हुए और अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन ने ओली रॉबिंसन को करारा जबाव देते हुए बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। क्या कहा हेडन आइये जानते है।
.jpg)
ओली रॉबिंसन पहले मैच के दौरान जब उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया तब उन्होंने ख्वाजा को अपशब्द कहा था और दूसरी पारी में भी जब ख्वाजा बल्लेबाज़ी कर रहे थे और उनसे जाकर भीड़ गए थे हालाँकि जेम्स एंडरसन न बीच में आकर मामला शांत कराया था। फिर उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी रॉबिंसन ने बयान दिया था कि, “हम सभी ने रिकी पोंटिंग और अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को हमारे साथ ऐसा ही करते देखा है, और सिर्फ इसलिए कि जूता दूसरे पैर में है, इसका अच्छी तरह से स्वागत नहीं किया जाता है,”
.jpg)
इस पर अब ऑस्ट्रेलिया के अपने समय धाकड़ खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने रॉबिंसन को जवाब देते हुए कहा,”इंग्लैंड हमेशा इसी तरह से करता हैं। जब पैट कमिंस जो रूट के खिलाफ कुछ छक्के लगा रहे थे तभी ऐसे ही कुछ देखने को मिला था। ”फिर वो दूसरा खिलाड़ी जो एक भूलने योग्य क्रिकेटर है। एक तेज गेंदबाज जो 124 किलोमीटर प्रति घंटा से गेंदबाजी कर रहा है। जो कीसी काम नहीं है और बात बड़ी बड़ी करता है। हेडन ने आगे यह भी कहा कि वो ऐसा बॉलर है जिसे देखकर आप कहेंगे कि रुक तेरी अभी खबर लेता हूँ।”
.jpg)
देखा जाए तो हेडन ने कुछ ज्यादा ही इस बात को सीरियस ले लिया और रॉबिंसन को पूरी तरह ट्रोल कर दिया। बता दें कि ओली रॉबिंसन ने इस मैच में कुल पांच विकेट हासिल किये थे। पहली पारी में उन्होंने उस्मान ख्वाजा को 141 रन की निजी स्कोर पर आउट किया था और वहीँ से ये सब शुरू हुआ।


Download Android App
Download iOS App



