ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय लड़की विनी रमन के साथ तमिल रीति रिवाज से शादी की है। हालाँकि दोनों ने इससे पहले ही ईसाई धर्म के अनुसार शादी कर ली थी लेकिन इस बार तमिल रीति रिवाज के हिसाब से शादी की। आपको बता दें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले मैक्सवेल 2017 से ही विनी रमन को डेट कर रहे थे।
Glen Maxwell… Wedding in Chennai. He married an Iyengar girl from Chennai! Tamil tradition 😁😁@sreeramjvc @sumanthraman pic.twitter.com/kKEwVCeZIq
— Kathir🇮🇳 (@kathirdada) March 28, 2022
उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से हल्दी सेरेमनी की फोटो भी शेयर की थी, जिसमें विनी हरे एवं नारंगी कलर की साड़ी में बेहद सुन्दर दिख रही थीं जबकि मैक्सवेल एथनिक कुर्ते में नजर आ रहे थे। मैक्सवेल अपनी शादी के चलते आरसीबी के लिए पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे और बैंगलोर को आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में 205 रन बनाने के बाद भी पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मैक्सवेल अब अगले मैचों में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
.jpg)
बैंगलोर को लीग में अपना अगला मैच 30 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। मैक्सवेल RCB के लिए एहम खिलाडी हैं उन्हें आरसीबी ने नीलामी से पहले रिटेन किया था। वहीं आईपीएल की मौजूदा चैंपियन CSK ने मैक्सवेल को शादी की बधाई दी है। सीएसके ने सोशल मीडिया पर मैक्सवेल और विनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैक्सवेल बने चेन्नई के दूल्हे, शादी की शुभकामनाएं। आपकी नई पार्टनरशिप… में बहुत ज्यादा सीटियां बजें।’


Download Android App
Download iOS App



