ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कौन होगा ‘गब्बर’ का जोड़ीदार, इन युवा बल्लेबाजों में है टक्कर

Summary :

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा आगामी 27 नवंबर से शुरु होगा। इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज, तीन टी20 मैचों की सीरीज और चार टेस्ट मैचों

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा आगामी 27 नवंबर से शुरु होगा। इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज, तीन टी20 मैचों की सीरीज और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन आदर्श संयोजन पर विचार बेहतर शुरुआत के लिए सोच रही है। 
दरअसल ओपनर शिखर धवन के लिए सही जोड़ीदार के लिए टीम प्रबंधन के सामने दो युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल का नाम है। शुक्रवार 27 नवंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में शुरु होगी। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बीते एक हफ्ते से इस सीरीज के लिए प्रैक्टिस में पसीना बहा रहे हैं। लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज पर टीम इंडिया की नजरें हैं। 
टीम का हौसला वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन से जरूर बढ़ेगा। 50 ओवरों के मैच के लिए सही ओपनिंग जोड़ी बनाने पर ही कप्तान विराट कोहली की भी नजरें होंगी। अगर क्रिकेट कार्यक्रम के अगले एक साल के देखें तो वनडे सीरीज का महत्व विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और टी20 विश्व कप की वजह से ज्यादा नहीं है। 
न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी सरजमीं पर 0-3 से वनडे सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम हारी थी। न्यूजीलैंड में तीन मैचों में मयंक अग्रवाल को टीम में जगह दी गई थी मगर इस दौरान उनका बल्ला शांत रहा था। हालांकि इस बार शिखर धवन के साथ ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में शुभमन गिल का भी टीम के पास अच्छा विकल्प है। इसी को लेकर कोहली और कोच रवि शास्‍त्री भी सोच सकते हैं कि सिडनी क्रिकेट मैदान की पिच और ऑस्ट्रेलिया की टीम को देखते हुए वह गिल से ओपनिंग का फैसला कराने का कर सकते हैं। 
टीम इंडिया के बल्लेबाजी सत्र के बाद शुभमन गिल के साथ कोच रवि शास्‍त्री काफी देर तक बीते रविवार को बात करते देखे गए थे। हालांकि पंजाब के इस युवा बल्लेेबाज के साथ रवि शास्‍त्री ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस महान खेल के बारे में बात करने से शायद ही कोई और अच्छी बात हो। 
गौरतलब अच्छी फॉर्म में शुभमन और मयंक दोनों ही चल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलते हुए शुभमन गिल ने 440 रन बनाए वहीं पंजाब किंग्स इलेवन के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 424 रन बनाए। 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में ऐसे 8 खिलाड़ी हैं जिनका स्थान लगभग टीम इंडिया की वनडे टीम में पक्का है। शिखर धवन, कप्तान विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह इन सबका नाम शामिल है। हालंाकि ओपनर के तौर पर केएल राहुल भी हैं। 
वनडे टीम में मोहम्मद शमी और नवदीप सैन तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हो सकते हैं। शार्दुल ठाकुर को अगर टीम प्रबंधन वनडे टीम में मौका देती है तो बुमराह और शमी में से कोई एक गेंदबाज बाहर बैठा नजर आएगा।

Desk Team