Messi And Ronaldo In fifa Match: Fifa World Cup 2026 की शुरुआत बड़े ही रोमांचक अंदाज में हो चुकी है। पहले मैच में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की है, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने चेक रिपब्लिक को 2-1 से मात दी। इस बार विश्व कप में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 12 ग्रुपों में चार-चार टीमों के हिसाब से बांटा गया है।
दुनियाभर के फुटबॉल लवर्स सबसे ज्यादा लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। तो चलिए एक बार ये जान लेते हैं कि इन दोनों सुपरस्टार्स का पहला मैच कब और कहां होगा।
Leonal Messi First Match: लियोनेल मेसी का पहला मैच

लियोनेल मेसी की कैप्टेंसी में अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। इस ग्रुप में अर्जेंटीना के साथ जॉर्डन, ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया हैं। मेसी पहली बार 16 जून को मैदान में उतरेंगे, जब अर्जेंटीना का सामना अल्जीरिया से होगा। यह मुकाबला यूएसए के एरोहेड स्टेडियम में खेला जाएगा। अर्जेंटीना के अगले ग्रुप मैच 22 जून को ऑस्ट्रिया और 27 जून को जॉर्डन के खिलाफ होंगे। याद रहे, अर्जेंटीना इस बार के विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है।
Christiano Ronaldo First Match: क्रिस्टियानो रोनाल्डो कब खेलेंगे

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप के में रखा गया है। इस ग्रुप में पुर्तगाल के साथ कोलंबिया, उज्बेकिस्तान और डीआर कांगो शामिल हैं। पुर्तगाल का पहला मैच 24 जून को डीआर कांगो के खिलाफ होगा, जो यूएसए के ह्यूस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद रोनाल्डो 28 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैदान में दिखेंगे और ग्रुप का आखिरी मैच 3 जुलाई को कोलंबिया से होगा।
Messi And Ronaldo In fifa Match: इतिहास की झलक
आपको बता दें कि अर्जेंटीना तीन बार विश्व चैंपियन रह चुका है – 1978, 1986 और 2022 में। वहीं पुर्तगाल ने अभी तक विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। पुर्तगाल का सर्वोत्तम प्रदर्शन 1966 में रहा था, जब उसने तीसरा स्थान हासिल किया था। ऐसे में फुटबॉल के इस महाकुंभ में अब फैंस को मेसी और रोनाल्डो के शानदार मुकाबलों का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App




