भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया है। 482 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अग्रेंजी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

वहीं भारत की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर आठ विकेट अपने नाम किए। साथ ही इंग्लैंड टीम की कमर तोड़कर रख दी। भारत की इस जीत के बाद टीम इंडिया की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। ऐसे में चेपॉक के मैदान पर मिली इस तरह की हार के बाद पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड के टीम सिलेक्शन पर कुछ सवाल उठाए हैं।

पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल…
दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद माइकल वॉन ने कहा, मुझे लगा कि साल 2019 के बाद इंग्लैंड टीम की मुख्य प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट है और इंग्लैंड टीम प्रयास करके एशेज की ट्रॉफी को वापस लेगी। तो फिर क्यों लगभग हर हफ्ते टेस्ट टीम में बदलाव हो रहा है, लेकिन टी20 टीम पूरी स्ट्रेंथ के साथ खेल रही है। मोईन अब 18 महीने में पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद घर वापस जाएंगे।

इंग्लैंड की टीम को एशिया में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की अबतक की सबसे बड़ी जीत है।

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने पांच विकेट चटकाए,जबकि रविचंद्रन अश्विन ने मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया है और आठ विकेट लेने के साथ-साथ दूसरी पारी में शानदार शतक भी जमाया। वैसे कुछ भी हो अक्षर और अश्विन की जोड़ी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। क्योंकि टीम को लगातार अंतराल पर विकेट जो गंवाए।

वहीं मैच के आखिरी में मोईन अली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 18 बॉल में 43 रन जड़े,मगर वो सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतने के लिए काफी नहीं था। बता दें टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा जो 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है।


Download Android App
Download iOS App



