Afghanistan के खिलाफ Mitchell Starc ने Wasim Akram-Lasith Malinga को पीछे छोड़ा

Summary :

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की स्कोरबोर्ड पर लगा दिए 291 रन। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया। वो विश्व कप में सबसे ज्यादा बार किसी भी बल्लेबाज को बोल्ड करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मिचेल स्टार्क ने अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को आज बोल्ड कर दिया। इसी विकेट के साथ उन्होंने यह खास कारनामा किया। अब स्टार्क विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज…

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की स्कोरबोर्ड पर लगा दिए 291 रन। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया। वो विश्व कप में सबसे ज्यादा बार किसी भी बल्लेबाज को बोल्ड करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क ने अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को आज बोल्ड कर दिया। इसी विकेट के साथ उन्होंने यह खास कारनामा किया। अब स्टार्क विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम था, जो कि 25 बार विश्व कप में बोल्ड करते हुए विकेट हासिल किया है।

Wasim Akram

वहीं तीसरे स्थान पर नाम आता है श्रीलंका के हरफनमौला पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का, जो कि विश्व कप में 18 खिलाड़ियों को बोल्ड से पवेलियन भेजा है। वहीं चौथे स्थान पर नाम है श्रीलंका के ही दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का, जो कि 16 बार विश्व कप में बोल्ड किया है।

Lasith Malinga

वहीं पांचवें नंबर पर नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्रा का, उन्होंने 15 खिलाड़ियों को बोल्ड करते हुए विश्व कप में पवेलियन के बाहर भेजा है।

क्रिकेट जगत से जुडी खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team