Shreyas Iyer की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार तीसरी हार के बाद टीम सेलेक्शन पर भड़के मोहम्मद कैफ

Summary :

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद टीम के प्रदर्शन, प्लानिंग और सेलेक्शन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पिछले मुकाबले में संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया था, लेकिन इस फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कड़ा रिएक्शन दिया है। कैफ ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल एक इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद कैफ ने कहा कि टीम इंडिया वही पुरानी गलतियां दोहरा रही है, जो पहले भी बड़े टूर्नामेंट्स में की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड…

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद टीम के प्रदर्शन, प्लानिंग और सेलेक्शन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पिछले मुकाबले में संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया था, लेकिन इस फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कड़ा रिएक्शन दिया है।

कैफ ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल

Mohammad Kaif On Team Selection
Mohammad Kaif On Team Selection (Source: Google)

एक इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद कैफ ने कहा कि टीम इंडिया वही पुरानी गलतियां दोहरा रही है, जो पहले भी बड़े टूर्नामेंट्स में की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान भी गलत ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए गए थे, जिसका टीम को नुकसान हुआ था। कैफ के अनुसार, पहले भी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग में उतारा गया था, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अपोनेंट टीमें बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ प्लानिंग बनाकर आईं, जिससे भारतीय टॉप ऑर्डर दबाव में आ गया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब तक टीम ने बदलाव करते हुए सही कॉम्बीनेशन नहीं अपनाया, तब तक लगातार असफलता मिलती रही।

‘लंबे समय का ओपनिंग कॉम्बिनेशन नहीं बन सकता’ – कैफ

Mohammad Kaif On Opening Combination
Mohammad Kaif On Opening Combination (Source: Google)

मोहम्मद कैफ ने साफ कहा कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी को आने वाले समय के लिए परमानेंट ओपनिंग ऑप्शन के तौर पर नहीं देखा जा सकता। उनके अनुसार टीम को बैलेंस बनाने के लिए एक राइट और एक लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज का कॉम्बीनेशन करना जरूरी है।

कुलदीप यादव पर भी दिया बड़ा बयान

Mohammad Kaif On Kuldeep Yadav
Mohammad Kaif On Kuldeep Yadav (Source: Google)

कैफ ने टीम सेलेक्शन पर एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुलदीप यादव को बाहर रखना गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि कुलदीप का टी20 रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है, जिसमें 95 से ज्यादा विकेट और 7 से कम की इकॉनमी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि एक खराब आईपीएल सीजन के आधार पर किसी खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज करना सही नहीं है। कैफ के मुताबिक, कुलदीप जैसे अनुभवी और मैच विनिंग स्पिनर को टीम में लगातार मौके मिलने चाहिए।

टीम सेलेक्शन पर बढ़ी बहस

Controversy On Team Selection
Controversy On Team Selection (Source: Google)

लगातार हार के बाद टीम इंडिया की प्लानिंग और सेलेक्शन प्लानिंग पर चर्चा तेज हो गई है। कप्तानी से लेकर प्लेइंग इलेवन तक, हर लेवल पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट स्पेशलिस्ट का मानना है कि टीम को लंबे समय के विजन के साथ स्टेबल कॉम्बिनेशन बनाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे नतीजों से बचा जा सके।

Read More: Prithvi Shaw की मंगेतर आकृति अग्रवाल की क्रिप्टिक पोस्ट से मची हलचल, क्या सच में धोखेबाज़ है क्रिकेटर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।