पाकिस्तान के विकेटकीपर रिजवान ने किया शमी का सपोर्ट, कही ये दिल छू लेने वाली बात

Summary :

रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 चरण के पहले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के विरुद्ध 10 विकेट से शर्मनाक हार सामना करना पड़ा।

रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 चरण के पहले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के विरुद्ध 10 विकेट से शर्मनाक हार सामना करना पड़ा।  वैसे  टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ यह पहली जीत थी। वहीं भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर पेसर मोहम्मद शमी को निशाना बनाया जाने लगा। इस दौरान वीरेंद्र सहवाग से लेकर सचिन तेंडुलकर और अन्य कई मौजूदा और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने इन अभद्र टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की और शमी के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। 
टीम इंडिया की हार के बाद फैंस सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों को कोस रहे हैं। ऐसे में शमी ने 3.5 ओवरों में 43 रन दिए थे। वह भारत के सबसे महंगे बोलर साबित हुए। इसके बाद उन पर कई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाने लगीं। यही नहीं टीम और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर भी गैरजरूरी सवाल उठाए जाने लगे। इस बीच पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान शमी के बचाव में उतर आए हैं।

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टि्वटर पर शमी का सपॉर्ट किया। इस दौरान उन्होंने ट्वीट करके लिखा, जिस तरह का दबाव, संघर्ष और त्याग एक खिलाड़ी को अपने देश और अपने लोगों के लिए खेलते हुए करना होता है उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। @MdShami11 एक स्टार हैं और दुनिया के बेस्ट बोलर्स में शामिल हैं। प्लीज अपने स्टार की इज्जत कीजिए। यह खेल लोगों को करीब लाना चाहिए न कि उन्हें बांटना चाहिए। 
गौरतलब है रविवार को हुए भारत-पाक के मैच में रिजवान ने हाफ सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। 

Desk Team