भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी से शुरू होना है। मगर इन चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में चयनकर्ताओं के लिए प्लेइंग इलेवन के लिए खिलाडिय़ों का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दरअसल प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद शमी और युवा नवदीप सैनी की चोट की वजह से तेज गेंदबाजों को लेकर भारतीय टीम में ज्यादा विकल्प नहीं है,लेकिन इस बीच दूसरे पेसर के लिए अनुभवी इशांत और युवा मोहम्मद सिराज के बीच होड़ नजर आ रही है।

चेन्नई में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वहीं चेपॉक के मैदान की पिच परंपरागत रूप से स्पिन की मददगार रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह माना जा रहा है कि टीम इंडिया दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर लेकर मैदान में उतर सकती है।

वहीं बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कहा गया है कि पिच हमेशा की तरह स्पिन की मददगार रहेगी। हालांकि उमस के बीच पिच पर थोड़ी घास रखी जाएगी ताकि यह जल्दी से टूटे नहीं। वहीं अ यह हेड कोच रवि शास्त्री गेंदबाजी कोच और कप्तान विराट कोहली पर निर्भर करता है कि वो किसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार बनाते हैं।

दरअसल पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से बुमराह ऑस्टे्रलिया दौरे के ब्रिसबेन में हुए अंतिम मैच में नहीं खेले थे,मगर अब वह बिल्कुल फिट है और अगामी सीरीज के लिए तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हालांकि 32 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जो लाल गेंद से पिछले एक साल से नहीं खेले हैं,उन्हें लेकर कई सवाल हैं। इशांत ने हाल ही में मुश्ताक अली ट्रॉफी के चार मैचों में हिस्सा लिया था जिसमें 14.1 ओवर ही डाले हैं।

वहीं दूसरी तरफ सिराज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 13 विकेट लिए थे जिसमें ब्रिसबेन में एक पारी में पांच विकेट झटकाए थे। ऐसे में उम्मीद है कि अगले देा दिन में अभ्यास सत्र के बाद गेंदबाजी कोच भर अरुण इस दिशा में फैसला लेने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



