हाल ही में टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का निधन हो गया है। मोहम्मद सिराज पिता के निधन के बाद अपने परिवार के पास नहीं जा पाए। दरअसल वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दौरे के लिए वहां हैं। इसी वजह से उन्होंने भारत वापस लौटने का फैसला नहीं किया।

हालांकि पिता की मौत के बाद मोहम्मद सिराज का हौसला कप्तान विराट कोहली ने बढ़ाया। गौरतलब है कि निजी त्रासदी का सामना पेशेवर जिम्मेदारियां निभाते हुए विराट कोहली भी कर चुके हैं।
ऐसा ही हादसा हुआ था कोहली के साथ भी
जब विराट कोहली किशोर थे तब साल 2007 में रणजी ट्रॉफी के मैच के समय उनके भी पिता की मृत्यु हो गई थी। इतना ही नहीं दिल्ली की तरफ से रणजी में मैच अगले दिन वह खेलने के लिए उतरे थे और 97 रनों की शानदार पारी खेली थी। पिछले हफ्ते फेफड़ों की बीमारी से सिराज के पिता मोहम्मद गौस का निधन हैदराबाद में 53 साल की उम्र में हो गया था।

खेलने का फैसला किया टीम के लिए
मोहम्मद सिराज के जब पिता की निधन की खबर आई तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें वापस स्वदेश लौटने का भी विकल्प दिया था। मगर राष्ट्रीय टीम की तरफ से उन्होंने खेलने का अपना निर्णय लिया। भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र में 26 साल के मोहम्मद सिराज ने कहा, विराट भाई ने कहा कि मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो। तुम्हारे पिता चाहते थे कि तुम भारत के लिए खेलो। इसलिए ऐसा करो और तनाव मत लो।
Want to fulfill my father’s dream: Siraj
The fast bowler speaks about overcoming personal loss and why he decided to continue performing national duties in Australia. Interview by @Moulinparikh
Full interview 👉https://t.co/xv8ohMYneK #AUSvIND pic.twitter.com/UAOVgivbx1
— BCCI (@BCCI) November 23, 2020
सहारा मिला कप्तान का
सिराज ने आगे कहा, ‘कप्तान ने मुझे कहा कि अगर इस स्थिति में तुम मजबूत बन पाए तो इससे तुम्हें मदद ही मिलेगी। ये भारतीय कप्तान के सकारात्मक शब्द थे और इन्हें सुनकर काफी अच्छा लगा। बता दें कि, जब सिराज शुरुआती दौरे में क्रिकेट खेलते थे तो उस समय उनके पिता ऑटोरिक्शा चलाते थे। यह प्रभाव क्रिकेटर पर बहुत पड़ा।

सिराज ने कहा, यह मेरे लिए काफी बड़ा नुकसान है क्योंकि वह मेरे सबसे बड़े समर्थक थे। वह चाहते थे कि मैं अपने देश के लिए चमकूं और मैं अब उनके सपनों को साकार करना चाहता हूं। टीम के सभी साथियों को उनका इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए सिराज ने धन्यवाद कहा है।
हमेशा रहूंगा टीम का आभारी
सिराज ने आगे कहा, मैं टीम के अपने साथियों का आभारी हूं कि उन्होंने इस मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और हर चीज का ख्याल रखा। सिराज ने यह भी बताया कि इस दौरे से वापस भारत लौटने के लिए उनकी मां ने भी मना किया जो कि आगामी 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ शुरु हो रहा है।
उन्होंने कहा, अम्मी ने कहा कि एक दिन सभी को जाना होता है। आज तुम्हारे पिता गए, कल मैं हो सकती हूं। वही करो जो तुम्हारे पिता चाहते थे। भारत के लिए खेलो। शायद वह शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हो लेकिन मैं महसूस कर सकता हूं कि वह हमेशा मेरे साथ मौजूद हैं।


Download Android App
Download iOS App



