विराट कोहली- हार्दिक पंड्या समेत इन दिग्गज खिलाड़ियों ने एमएस धोनी के जन्मदिन पर ऐसे दी दुआएं

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महिंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। महिंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। जब भी क्रिकेट की दुनिया में धोनी का नाम गूंजता है तो उनके सजदे में करोड़ों फैंस झुक जाते हैं। 
हालांकि धोनी का सम्मान विरोधी टीम भी करती हैं। इतना ही नहीं एमएस धोनी की कप्तानी का मोहरा वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान भी मानते हैं। रांची के इस लड़के ने क्रिकेट में वो हर मुकाम हासिल किए हैं जिसका सपना हर युवा क्रिकटर देखता है। रांची में 7 जुलाई 1981 में महेंद्र सिंह धोनी नी का जन्म हुआ था। आज धोनी को हर बड़े खिलाड़ी ने बधाई और दुआएं दी हैं। 
धोनी सोशल मीडिया पर छाए 
7 जुलाई अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एमएस धोनी छाए रहते हैं। दरअसल जश्न की तरह धोनी के फैंस इस दिन को मनाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के 39वें जन्मदिन पर उनके फैंस लगातार बधाई भरे संदेश भेज रहे हैं। धोनी को जन्मदिन की बधाई साथ खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ियों ने भी दी है। 

एमएस धोनी के जन्मदिन पर सबसे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने खास वीडियो साझा किया। सीनियर और जूनियर सभी खिलाड़ियों का चेन्नई ने एक वीडियो बनाया और उसमें अपने कप्तान को सभी ने बधाइयां दी। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

ऐसा रहा धोनी का क्रिकेट करियर 
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी। इस दौरान धोनी ने टेस्ट में 90 मैच खेलते हुए  4876 रन 38 से ज्यादा की औसत से बनाए हैं। जबकि वनडे में 50 से ज्यादा की औसत से 350 मैच में 10,773 रन बनाए  हैं। वहीं धोनी ने  टी20 में 37 से ज्यादा की औसत से 1617 रन बनाए। 
दरअसल धोनी के ये आंकड़े उनकी महानता को नहीं दर्शाते। धोनी ने क्रिकेट में जो भी उपलब्धियां बतौर कप्तान हासिल की वह सपने सरीखी हैं। भारतीय टीम की कप्तानी साल 2007 में पहली बार धोनी ने संभाली थी और उनके नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप पहला भारतीय टीम ने जीता था। उसके बाद भारत वर्ल्ड चैंपियन साल 2011 में उनकी कप्तानी में बना। इसके बाद  चैंपियंस ट्रॉफी साल 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती और वह दुनिया के ऐसे पहले कप्तान बने जिसने ये तीनों ट्रॉफी जीती। 
एमएस धोनी ने आईपीएल ट्रॉफी भी साल 2010, 2011, 2018 में जीती। चैंपियंस लीग टूर्नामेंट भी धोनी ने साल 2014 में जीता। पद्मश्री, खेल रत्न और पद्मभूषण से धोनी को सम्मानित किया गया है। सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) पद धोनी को दिया हुआ है। जब भी धोनी को खाली समय मिलता है तो वह सेना के साथ ट्रेनिंग करते हैं। 

Desk Team