लंदन : राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स ने सोमवार को यहां सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन एलिसन रिस्के ने विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी एशले बार्टी का सफर चौथे दौर में ही रोक दिया। विंबलडन में 2008 और 2010 के चैंपियन नडाल ने पुर्तगाल के जोओ सोसा को 6-2, 6-2, 6-2 से हराकर सातवीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त नडाल को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये सैम क्वेरी और टेनिस सैंडग्रेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना होगा। महिला वर्ग में बार्टी का पिछले लगभग चार दशक में विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनने का सपना चकनाचूर हो गया लेकिन 11वीं वरीयता प्राप्त सेरेना को स्पेन की 30वीं वरीय कार्ला सुआरेज नवारो पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई। सेरेना का सामना अब हमवतन अमेरिकी रिस्के से होगा।


Download Android App
Download iOS App



