नेशंस लीग सेमीफाइनल: पुर्तगाल ने जर्मनी को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Summary :

पुर्तगाल की ऐतिहासिक जीत, जर्मनी को 2-1 से हराया

पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की मदद से जर्मनी को 2-1 से हराकर नेशंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया। जर्मनी की टीम तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ खेलेगी। पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने जीत को महत्वपूर्ण बताया।

म्यूनिख, 5 जून (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के निर्णायक गोल से पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग सेमीफाइनल में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम की पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं।ओलावृष्टि के कारण 10 मिनट की देरी के बाद, जर्मनी ने जल्दी ही लय पकड़ ली। लियोन गोरेट्जका ने शुरुआत में डियोगो कोस्टा को परखा, जबकि डेब्यूटेंट निक वोल्टमेड ने एलेक्जेंडर पावलोविच के साथ मिलकर एक और मौका बनाया।हालांकि, पुर्तगाल ने जल्द ही लय पकड़ ली।

पेड्रो नेटो की तेज रफ्तार ने बार-बार जर्मन डिफेंस को एक्सपोज किया और रोनाल्डो ने गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन को दो बार परखा। यह टेर स्टेगन की चोट से वापसी के बाद पहला मैच था।फ्लोरियन विर्ट्ज ने 48वें मिनट पर मैच का पहला गोल दागकर जर्मनी को 1-0 से लीड में ला दिया।फ्रांसिस्को कॉन्सेइकाओ, जो कुछ मिनट पहले ही मैदान पर आए थे, उन्होंने शानदार सिंगल स्ट्राइक के साथ मैच का रुख पलटा। 63वें मिनट पुर्तगाल ने भी अपना खाता खोलते हुए मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया। जर्मनी को यहां से संभलने का मौका नहीं मिला।

ब्रूनो फर्नांडीस और नूनो मेंडेस के बीच एक शानदार वन-टू ने जर्मन बैकलाइन को तितर-बितर किया और मेंडेस के लो क्रॉस को रोनाल्डो ने गोल में बदला। जर्मनी को यहां से संभलने का मौका नहीं मिला। ब्रूनो फर्नांडीस और नूनो मेंडेस के बीच एक शानदार वन-टू ने जर्मन बैकलाइन को तितर-बितर किया और मेंडेस के लो क्रॉस को रोनाल्डो ने गोल में बदला।इसी के साथ रोनाल्डो 40 साल और 119 दिन की उम्र में जर्मनी के खिलाफ गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।जर्मनी अब रविवार को तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ खेलेगा, जबकि पुर्तगाल फाइनल खेलेगा।

मैच गंवाने के बाद जर्मनी के कोच जूलियन नेगल्समैन ने कहा, “यह निश्चित रूप से हाल के दिनों में हमारा सबसे कमजोर प्रदर्शन था। हमने हमेशा पूरे दृढ़ विश्वास के साथ अटैक नहीं किया। पुर्तगाल जैसी टीम के खिलाफ अगर आप बदलाव में बहुत धीमे हैं, तो आपको दंडित किया जाएगा। अगर हम यूरोप में सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल होना चाहते हैं, तो शत प्रतिशत देना चाहिए। यह हार दुखद है, लेकिन हमें इससे सीखना चाहिए।”पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा कहा, “मैं बहुत खुश हूं। यह टॉप क्वालिटी वाली जर्मनी की टीम के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच था। 25 सालों में पहली बार जर्मनी को हराना बहुत मायने रखता है। 1-0 की कमी को 2-1 की जीत में बदलना दिखाता है कि यह टीम क्या करने में सक्षम हैं।” –

-आईएएनएस

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.