BCCI ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए बदले क्रिकेट के नियम, जानें क्या हुए बदलाव?

Summary :

BCCI ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले प्लेइंग कंडीशंस में पांच बड़े बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत जानबूझकर फ्रंट-फुट नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज को पूरे मैच से निलंबित किया जाएगा। इसके अलावा दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा कराया जाएगा, अंतिम पारी घोषित या फॉरफिट नहीं की जा सकेगी और विकेटकीपरों के नियमों में भी बदलाव किया गया है। ये सभी नए नियम अगले महीने शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी से लागू होंगे।

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले प्लेइंग कंडीशंस में पांच अहम बदलाव किए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये नए नियम मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की सिफारिशों के आधार पर तैयार किए गए हैं और सभी राज्य क्रिकेट यूनियन को भेज दिए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव जानबूझकर फ्रंट-फुट नो-बॉल या नॉन-लैंडिंग डिलीवरी फेंकने वाले गेंदबाज के लिए किया गया है।

New Cricket Rules In Domestic Cricket: जानबूझकर नो-बॉल पर कड़ी कार्रवाई

India's Domestic Cricket Rules Changed
India’s Domestic Cricket Rules Changed (Source: Google)

नए नियम के तहत अगर ऑन-फील्ड अंपायर यह तय करते हैं कि किसी गेंदबाज ने जानबूझकर फ्रंट-फुट नो-बॉल या नॉन-लैंडिंग डिलीवरी फेंकी है, तो उसे पूरे मैच से गेंदबाजी करने से रोक दिया जाएगा। पहले ऐसी सिचुएशन में गेंदबाज सिर्फ उस पारी के बचे हुए हिस्से में गेंदबाजी नहीं कर सकते थे। लेकिन अब यह रिस्ट्रीक्शन्स पूरे मुकाबले के लिए लागू रहेगा। इस मामले में आखरी फैसला ऑन-फील्ड अंपायरों का होगा।

दिन का आखिरी ओवर पूरा कराया जाएगा

Domestic Match Rules
Domestic Match Rules (Source: Google)

BCCI ने टेस्ट मैच में दिन के खेल से जुड़े नियम में भी बदलाव किया है। अब अगर दिन के आखरी ओवर के दौरान कोई विकेट गिरता है, तो भी अंपायर उस ओवर की सभी गेंदें पूरी कराएंगे। पहले आखिरी ओवर में विकेट गिरते ही दिन का खेल खत्म कर दिया जाता था। हालांकि MCC का मानना है कि नए नियम से नई बल्लेबाजी जोड़ी को उसी दिन क्रीज पर आने का मौका मिलेगा।

आखरी पारी घोषित या फॉरफिट करने की परमिशन नहीं

Inning Declaration
Inning Declaration (Source: Google)

नए नियमों के मुताबिक अब कोई भी टीम मैच की आखरी पारी को घोषित (Declare) या फॉरफिट (Forfeit) नहीं कर सकेगी। BCCI और MCC का मानना है कि कुछ टीमें इस प्रोविज़न का इस्तेमाल आर्टिफिशियल रिज़ल्ट हासिल करने के लिए कर रही थीं, जो खेल की निष्पक्षता और भावना के मुताबिक नहीं था।

वनडे क्रिकेट में हेड कोच को नई छूट

 

Relief For Head Coach In ODI Matches
Relief For Head Coach In ODI Matches (Source: Google)

घरेलू वनडे मुकाबलों में अब टीम के हेड कोच को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बातचीत करने की परमिशन होगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ICC इसी तरह का नियम लागू कर सकता है।

विकेटकीपरों के नियम में बदलाव

Changes In Wicket-keeper Rules
Changes In Wicket-keeper Rules (Source: Google)

विकेटकीपरों के लिए भी नियमों में राहत दी गई है, अब उनके ग्लव्स सिर्फ गेंद छोड़े जाने के समय स्टंप्स के पीछे होने चाहिए। पहले गेंदबाज के रन-अप की शुरुआत से ही यह जरूरी था। पुराने रूल्स की वजह से कई बार नो-बॉल दिए जाने या स्टंपिंग को इनवेलिड घोषित करने जैसी सिचुएशन सामने आती थीं।

दलीप ट्रॉफी से होंगे लागू

New Rules Implemented Through Duleep Trophy
New Rules Implemented Through Duleep Trophy (Source: Google)

BCCI ने सभी राज्य क्रिकेट यूनियन्स को इन नए नियमों की जानकारी भेज दी है। साथ ही अंपायरों और मैच रेफरी के लिए अवेयरनेस इवेंट भी आयोजित किए जाएंगे। 2026-27 घरेलू सीजन की शुरुआत अगले महीने होने वाली दलीप ट्रॉफी से होगी और इसी टूर्नामेंट से ये सभी नए नियम अप्लाई हो जाएंगे।

Read More: लॉर्ड्स में शतक के बाद Rohit Sharma के संन्यास की चर्चाओं पर लगा विराम, जानिए किन 5 वजहों से खत्म नहीं हुआ उनका सफर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।