Neymar Injured: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से ठीक पहले ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार चोटिल हो गए हैं। हाल ही में नेमार को ब्राजील की वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 34 साल के सैंटोस स्टार को बुधवार के दिन अपने क्लब सैंटोस और सैन लोरेंजो के बीच कोपा सुदामेरिकाना मैच में पिंडली की चोट के कारण मैदान में आना सही नही लगा। हालांकि क्लब ने उनके चोट को गंभीर नहीं बताया है।
Neymar Health Update: कब तक फिट होंगे नेमार?

सैंटोस के डॉक्टर रोड्रिगो जोगैब ने कहा कि नेमार 27 मई को ब्राजील की पहले प्री-वर्ल्ड कप ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए फिट होंगे। ‘ओ ग्लोबो’ के हवाले से जोगैब ने बताया कि नेमार टीम में तभी शामिल होंगे जब वह पूरी तरह फिट होंगे। इसके अलावा संभावना है कि वह अगले मंगलवार को डेपोर्टिवो कुएनका के खिलाफ खेल सकते हैं।

नेमार ने ब्राजील के लिए अब तक 128 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 79 गोल किए हैं। उनका आखिरी मुकाबला अक्टूबर 2023 में उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर में हुआ था, जिसमें उनके एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट आई थी। बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व स्टार ने पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में वापसी की और वहां 38 मुकाबलों में 17 गोल किए।
Neymar Career: अब तक कितने वर्ल्ड कप खेल चुके हैं नेमार?

ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 नेमार का चौथा वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले वह 2014, 2018 और 2022 के टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। इस बार वह कैस्टिलो, जल्मा सैंटोस, निल्टन सैंटोस, पेले, एमर्सन लीओ, कैफू, रोनाल्डो और थियागो सिल्वा जैसे दिग्गजों के साथ सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने वाले ब्राजीलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होंगे।
Neymar Injured: कितने मैच खेल चुके हैं नेमार?

नेमार के पास चार अलग-अलग वर्ल्ड कप में ब्राजील की नंबर 10 शर्ट पहनने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का मौका भी है, पेले के बाद। वर्ल्ड कप में अब तक नेमार 13 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने आठ गोल और तीन असिस्ट किए हैं। ब्राजील अपने टूर्नामेंट की शुरूआत 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ शुरू करेगा, उसके बाद ग्रुप सी में टीम की भिड़ंत हैती और स्कॉटलैंड से होगी।
Read More: BCCI ने अचानक से बदला India A टीम का स्क्वाड, जानें ट्राई सीरीज के लिए किसको मिला मौका?


Download Android App
Download iOS App




