बार्सिलोना : स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी रिवाल्डो का मानना है कि अगर नेमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना है, तो उन्हें पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से अलग होना होगा। वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिवाल्डो ने कहा कि उनके हमवतन नेमार पीएसजी में रहते हुए अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाएंगे। रिवाल्डो ने बार्सिलोना के साथ 1997 से 2002 के दौरान कोपा डेल रे, दो बार स्पेनिश लीग खिताब और यूईएफए सुपर कप खिताब जीता।
नेमार पिछले साल बार्सिलोना से निकलकर 22.2 करोड़ पाउंड की राशि में पीएसजी में शामिल हुए थे। साल 1999 में रिवाल्डो ने बालोन डी ओर और फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का खिताब अपने नाम किया था। ‘ग्लोबोस्पोर्टे’ को दिए बयान में उन्होंने कहा कि नेमार स्पेन वापस लौटने के बाद ही स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर सकते हैं। रिवाल्डो ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि नेमार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि अगर वह पीएसजी में बने रहेंगे, तो वह इस उपलब्धि तक कभी नहीं पहुंच पाएंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



