Novak Djokovic प्री क्वार्टर फाइनल में, Iga Swiatek हारी

Summary :

सात बार के चैंपियन Novak Djokovic ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को यहां एलेक्सेई पोपिरिन को चार सेट में हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी Iga Swiatek को शिकस्त का सामना करना पड़ा। HIGHLIGHTS Novak Djokovic ने पोपिरिन को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया Iga Swiatek को यूलिया पुतिंत्सेवा ने 3-6, 6-1, 6-2 ने हराया महिला एकल में ही 21वीं वरीय एलेना स्वितोलिना ने 10वें नंबर की ओन्स जेब्युर को 6-1, 7-6 से हराया। दुनिया के पूर्व नंबर…

सात बार के चैंपियन Novak Djokovic ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को यहां एलेक्सेई पोपिरिन को चार सेट में हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी Iga Swiatek को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

HIGHLIGHTS

  • Novak Djokovic ने पोपिरिन को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया
  • Iga Swiatek को यूलिया पुतिंत्सेवा ने 3-6, 6-1, 6-2 ने हराया
  • महिला एकल में ही 21वीं वरीय एलेना स्वितोलिना ने 10वें नंबर की ओन्स जेब्युर को 6-1, 7-6 से हराया।


दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के Novak Djokovic ने पोपिरिन को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ स्वियातेक को पहला सेट जीतने के बावजूद ऑल इंग्लैंड क्लब पर तीसरे दौर के मुकाबले में गैर वरीय यूलिया पुतिंत्सेवा ने 3-6, 6-1, 6-2 से हराया। इसके साथ ही स्वियातेक का लगातार 21 मैच में जीत का अभियान भी थम गया। पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता स्वियातेक को विंबलडन का ग्रास कोर्ट काफी रास नहीं आता है। 2022 में भी एलिज कोर्नेट ने तीसरे दौर में उन्हें हराकर उनके लगातार 37 मैच के विजयी अभियान पर रोक लगाई थी। पुतिंत्सेवा अगले दौर में 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन और 13वीं वरीय येलेना ओस्टापेंका से भिड़ेंगी।

महिला एकल में ही 21वीं वरीय एलेना स्वितोलिना ने 10वें नंबर की ओन्स जेब्युर को 6-1, 7-6 से हराया। पुरुष एकल में चौथे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कैमरन नोरी को सीधे सेट में 6-4, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी। अमेरिका के 14वें वरीय बेन शेल्टन ने शुक्रवार को स्थगित किए गए मुकाबले में डेनिस शापोवालोव को 6-7, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वह रविवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से भिड़ेंगे।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.