नई दिल्ली: ओलंपियन और भारतीय मुक्केबाजी में अपना अलग मुकाम रखने वाले अखिल कुमार और उनके मित्र एवम् शिष्य ओलंपियन जितेंद्र कुमार ने अब पेशेवर मुक्केबाजी को बढ़ावा देने का फैसला किया है। ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ खेलों मे शानदार प्रदर्शन से वाहवाही लूटने वाले दोनों मुक्केबाजों ने होप एंड ग्लोरी से हाथ मिलाकर उन भारतीय मुक्केबाजों को सपोर्ट करने का बीड़ा उठाया है जोकि किसी कारण से अपना मुक्केबाजी करियर बीच राह मे छोड़ने को विवश हुए थे।
ओलंपिक 2004 और 2008 मे शानदार प्रदर्शन करने वाले अखिल ने होप एंड ग्लोरी के संस्थापक विकास मलिक की कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। एक करार के तहत देश भर से पेशेवर मुक्केबाजों को खोजा जाएगा और उन्हें अखिल कुमार बॉक्सर क्लब मे प्रशिक्षण दिया जाएग। अखिल के अनुसार दस फरवरी को पहला बड़ा मुकाबला आयोजित किया जाएगा जिसमें सात भारतीय और अन्य विदेशी मुक्केबाज भाग लेंगे। फिलहाल इस गठबंधन ने 42 मुक्केबाजों का चयन किया है जिन्हें अखिल और जितेंद्र ट्रेंड कर रहे हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करें।
(राजेंद्र सजवान)


Download Android App
Download iOS App



