लंदन : भारत के रामकुमार रामनाथन फिर से ग्रैंडस्लैम मुख्य ड्रा की बाधा पार करने में असफल रहे। उन्हें विम्बलडन चैम्पियनशिप की पुरूष एकल क्वालीफाइंग स्पर्धा के दूसरे दौर में पोलैंड के कामिल माजचारजाक से पराजय का मुंह देखना पड़ा।
गैर वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 11वें वरीय और दुनिया के 111 रैंकिंग के खिलाड़ी से 6-7 3-6 से हार मिली। रामकुमार मैच के दौरान एक भी ब्रेकप्वाइंट हासिल नहीं कर सके जबकि उनके प्रतियोगी ने सात में से दो को अंक में तब्दील किया।
चेन्नई के 24 वर्षीय रामकुमार 2015 के बाद से ही ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन अभी तक नाकाम रहे हैं।
क्वालीफाइंग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में रहा था जब वह आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे व अंतिम क्वालीफाइंग दौर तक पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App



