नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप टेनिस मुकाबले के लिए गुरुवार को आठ सदस्यीय टीम चुनी जिसमें उसने उन खिलाड़ियों को भी जगह दी जो शीर्ष खिलाड़ियों के इनकार के बाद इस्लामाबाद जाने को राजी हो गए थे। अनुभवी स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस की एक साल से भी अधिक समय बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है।
टीम में शीर्ष खिलाड़ियों सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, शशि कुमार मुकुंद और रोहन बोपन्ना को भी जगह दी गई है जिन्होंने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान जाने को लेकर आशंक जताई थी। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) द्वारा यहां घोषित की गई टीम में जीवन नेदुनचेझियान, साकेत माइनेनी और सिद्धार्थ रावत को भी जगह दी गई है।
एआईटीए आम तौर पर पांच सदस्यीय टीम चुनता है और एक या दो रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल करता है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) 29 और 30 नवंबर को होने वाला मुकाबला इस्लामाबाद से बाहर स्थानांतरित करने के मामले में अब भी पाकिस्तान टेनिस महासंघ की अपील पर विचार कर रहा है लेकिन एआईटीए ने टीम चुनने का फैसला किया।


Download Android App
Download iOS App



