पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप 2021 में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले के लिए12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मालूम हो पाकिस्तान अब तक किसी भी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं मात दे पाया है। फिर वो 50-ओवर का हो या टी 20 फॉर्मेट का।

ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए उन सभी प्रमुख खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिया है, जिनका रिसेंटली में अच्छा प्रदर्शन रहा है।

वहीं भारत अब विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 13-0 तक बढ़ाना चाहेगा। दरअसल 1992 के बाद से टीम इंडिया और पाकिस्तान 12 बार वर्ल्ड कप में टक्कर हुई है, जिसमें से भारत का वनडे में 7-0 और टी-20 में 5-0 का रिकॉर्ड रहा है।

बता दें, आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय टीम दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है।भारत के साथ मैच खलेने के बाद पाकिस्तान को अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। वहीं सुपर 12 के मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान ने अपने दो-दो प्रैक्टिस मैच खेले थे। भारत ने अपने दोनों वॉर्म-अप मैच में जीत दर्ज की थी जबकि पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में जीत मिली थी।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार :–
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, हैदर अली, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।


Download Android App
Download iOS App



