पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंड में स्पेलिंग में गलती के कारण लोगों के निशाने पर आ गया और सोशल मीडिया पर इसको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पीसीबी ने टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले ट्विटर पर पोस्ट किया था, पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के लिए रवाना। शुभकामनाएं लड़कों। यह ट्वीट अंग्रेजी में था जिसमें पाकिस्तान की स्पेलिंग में ‘एस’ के स्थान ‘ए’ पर लिख दिया गया था।
रविवार सुबह हालांकि गलती सुधार ली गई थी। पाकिस्तान की 20 सदस्यी टीम इंग्लैंड के लिए रावाना हुई है जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। यह दोनों सीरीज अगस्त और सितंबर में खेली जाएगी। पाकिस्तान टीम मैनचेस्टर पहुंच चुकी है जहां से उन्हें फिर वॉर्कयाशर ले जाया गया।
पीसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर टीम के आगमन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ मास्क पहने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेहमान टीम 14 दिन के अपने आइसोलेशन अवधि से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की जांच प्रक्रिया से गुजरेगी। आइसोलेशन अवधि पूरा करने के बाद उन्हें अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी। टीम 13 जुलाई को डर्बीशायर जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



