शून्य पर आउट होने पर ऋषभ पंत को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल

Summary :

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जीत लिया और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जीत लिया और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्‍लेबाज ऋषभ पंत पर फैन्स ने सवाल खड़े किए हैं। क्रिकेट फैन्स पंत केे लापरवाह रवैया की वजह उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके इस रवैये की वजह से भारतीय टीम को परेशानी में दिखाई दे रही है। 
ऋषभ पंत ने बुधवार को खेले गए त्रिनिडाड में तीसरे वनडे मैच में गलत शॉट लगाकर अपना विकेट खो दिया। पहली ही गेंद पर पंत बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। शिखर धवन के आउट होने के बाद मैदान पर पंत आए थे और बड़ा शॉट पहली ही गेंद लगाया जिसके बाद कीमो पॉल ने उनका कैच पकड़ कर वापस पवेलियन भेज दिया। 
 

पंत को खरी-खोटी फैन्स ने सुनाई

तीसरे वनडे में इस तरह आउट होने के बाद ऋषभ पंत की फैन्स ने बहुत आलोचना की। पंत की बल्लेबाजी पर फैन्स ने सवाल खड़े किए और कहा कि इंटरनशनल क्रिकेट खासतौर पर लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट के लिए पंत अभी बिल्कुल तैयार नहीं हैं। 

पंत नंबर पर पर नाकाम रहे हैं

भारतीय टीम में लगातार ऋषभ पंत को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है लेकिन वह लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में अर्धशतकिय पारी खेली थी लेकिन उसके अलावा उन्होंने खेले गए बाकी मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। 
पंत की इस तरह की लापरवाही बल्लेबाजी देखकर लगता है कि उन्हें अपने विकेट की अहमियत बिल्‍कुल भी नहीं है। ऋषभ पंत विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान मैदान पर टिक गए थे लेकिन गलत शॉट लगाने के चक्कर में वह अपना विकेट दे बैठे थे। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में अपना विकेट गिफ्त में दिया। 
उसके बाद वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी क्रॉस बैट से शॉट लगाकर पंत ने अपना विकेट दिया। पंत की ऐसी बल्लेबाजी देखकर अब सबने बोल दिया है कि वह श्रेयस अय्यर की तरह सिंगल-डबल लेकर नहीं खेल सकते हैं। उन्हें ऐसे ही बल्‍लेबाजी करनी आती है। 

Desk Team