पैट कमिंस ने सैम करन के एक ओवर में जड़े 30 रन, तो सोशल मीडिया की जनता ने ऐसे लिए मजे

Summary :

आईपीएल 2021 का 15वां मुकाबला बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रनों से करारी शिकस्त दी।

आईपीएल 2021 का 15वां मुकाबला बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रनों से करारी शिकस्त दी। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले सीएसके को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वहीं सीएसके ने 20 ओवर में 3 विकेट गवांकर 220 रन ठोके।  इसके बाद 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 202 रन बनाकर सिमट गई। 
इस बीच केकेआर की टीम से पैट कमिंस ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम में बड़ा योगदान देने के बावजूद केकेआर इस मुकाबले को अपने नाम करने में असफल रही। कमिंस ने 34 गेंदों में नॉटआउट 66 रन बनाए। पैट कमिंस ने सैम करन के एक ओवर में 30 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाज ने इस ओवर में 4 छक्के और एक चौका जमाया। 
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 16 वों ओवर करने आए सैम की पहली बॉल पर 2 रन बने थे। इसके बाद कमिंस ने सैम करन की गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े। जबकि पांचवी गेंद पर चौका और फिर अंतिम गेंद पर एक और छक्का लगाया। कमिंस ने 23 गेंदों पर अपनी फिक्टी की और अपनी 66 रन की नॉटआउट पारी में कमिंस ने 4 चौके और 6 छक्के उड़ाए। इसी कारण सैम करन इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए,उन्होंने अपने चार ओवर में केकेआर को 58 रन दिए। 
सैम करन के एक ही ओवर में पैट कमिंस के 30 रन बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अब अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। यही नहीं कई लोगों ने तो सैम करन को सबसे खराब डेथ ओवर गेंदबाज भी करार दिया। 

बुधवार को मुंबई में खेले गए केकआर और सीएसके के बीच इस मैच में चेन्नई ने ओपनर फाफ डु प्लेसिस के नॉटआउट 95 रन की बदौलत 3 विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सीएसके टीम के इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के 31 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। 
इसके बाद रसेल ने 54 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम में वापसी भी कराई और केकेआर को अंतिम पांच विकेट ओवरों में 75 रन चाहिए थे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कमिंस ने इसके बाद अपनी तूफानी पारी से मैच का रुख बदलने की पूरी-पूरी कोशिश तो की लेकिन बावजूद इसके केकेआर को इस मैच में सीएसके से हार झेलनी पड़ी। 

Desk Team