पटना पाइरेट्स की पिंक पैंथर्स पर जीत

Summary :

गत चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सत्र के अपने पहले घरेलू मुकाबले में शुक्रवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स पर 41-30 से जीत दर्ज की।

पटना : गत चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सत्र के अपने पहले घरेलू मुकाबले में शुक्रवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स पर 41-30 से जीत दर्ज की। कप्तान प्रदीप नरवाल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत की नींव रखते हुए 11 रेड अंक जुटाए। मंजीत ने भी उनका साथ देते हुए 10 अंक बनाये।

जयदीप और विकास काले ने मिलकर 10 टैकल अंक के साथ टीम की स्थिति को मजबूत किया। नरवाल ने इस ‘सुपर 10’ के साथ पीकेएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर 10 करने वाले बन गये है। पिंक पैंथर्स के अनुप कुमार ने भी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करते हुए 500 रेड अंक पूरे किये लेकिन इस मैच के उनके आठ अंक टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे।

प्रो-कबड्डी लीग में इस बार होगी जबरदस्त पैसों की बारिश

Desk Team