सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #PehliChhalaang, युजवेंद्र चहल से लेकर भुवनेश्वर कुमार ने शेयर किया अपना किस्सा

Summary :

बॉलीवुड के यंग एक्टर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा स्टारर छलांग का अमेजॉन प्राइव वीडियो पर बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड के यंग एक्टर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा स्टारर छलांग का अमेजॉन प्राइव वीडियो पर बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब छलांग को लेकर इंटरनेट पर बहुत तेजी से ट्रेंड हो रहा है। ‘पहली छलांग’ ट्रेंड में अभिनेत्री नुसरत भरुचा से लेकर अब भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज और महिला पहलवान गीता फोगाट भी शामिल हो चुकी हैं।  ऐसे में  नुसरत भरुचा ने हाल में सोशल मीडिया पर अपने जीवन की ‘पहली छलांग’ के पल को साझा किया था और इस प्रेरणादायक ट्रेंड ने बहुत से खिलाड़ियों की यादें ताजा कर दी है। सोशल मीडिया पर अब यह ट्रेंड करने लगा है। 
 
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर अपने जीवन की पहली छलांग साझा करते हुए कहा, उन दिनों की बात है जब मैंने एक क्रिकेटर बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहली छलांग लगाई थी। मैं पहले से ही उदासीन महसूस कर रहा था, अच्छे पुराने सुनहरे दिन। मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ अपनी कहानी साझा करें।
युजवेंद्र चहल

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कहा, मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि मैं शतरंज खेलूं। लेकिन मेरी पहली पंसद क्रिकेट थी। मैंने 10 साल की उम्र तक शतरंज खेला, लेकिन मेरी पहली छलांग वो थी जब मैंने पेशेवर क्रिकेट की ओर छलांग लगाई। जब मैंने क्रिकेट को प्रोफेशनली लेना शुरू किया और बाकी सब इतिहास है।

मिथाली राज

महिला भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली राज ने भी अपनी पहली छलांग  के बारे में ट्वीट किया। छोटी उम्र से ही स्पोटर्स का बहुत जोश था। अभी तक याद है 1990 का सब जूनियर टूर्नामेंट जीतने की खुशी। वो थी मेरी पहली छलांग। आपकी क्या थी।
गीता फोगाट

गीता फोगाट ने कहा, वैसे तो मुझे याद नही पहली बार मैंने कहां और किस दंगल में खेला था लेकिन एशियन चैम्पियनशिप में जब मैंने पहली बार जीत हासिल की तब मेडल की खुशी से ज्यादा इस बात की खुशी हुयी की पापा खुश होंगे। आप भी शेयर करो अपनी छलांग की कहानी।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म लव फिल्म्स प्रोडक्शन की है जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में बहुमुखी अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत भरत के साथ सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अय्यूब, इला अरुण और जतिन सरना प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 13 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Desk Team