PKL 23 पॉइंट्स टेबल : जयपुर प्लेऑफ में, यू.पी और तेलुगु टाइटंस बाहर

Summary :

PKL 23 का कारवां अब अपने आखिरी दौर में पहुँच चुका है। सभी टीम अपने कम से कम 16 मुकाबले खेल चुकी है। जयपुर पिंक पैंथर्स जहां टॉप पर चल रही है और प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम बन गई है तो तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा की टीम निचले पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। HIGHLIGHTS PKL 23 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी जयपुर पिंक पैंथर्स तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा की टीम बाहर पटना,दिल्ली जैसी बड़ी टीम भी लटकी हैं अधर में   प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम…

PKL 23 का कारवां अब अपने आखिरी दौर में पहुँच चुका है। सभी टीम अपने कम से कम 16 मुकाबले खेल चुकी है। जयपुर पिंक पैंथर्स जहां टॉप पर चल रही है और प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम बन गई है तो तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा की टीम निचले पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी जयपुर पिंक पैंथर्स
  • तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा की टीम बाहर
  • पटना,दिल्ली जैसी बड़ी टीम भी लटकी हैं अधर में
     

प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी जयपुर पिंक पैंथर्स,पुनेरी पलटन भी तय

अंकतालिका में सबसे ऊपर इस समय जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम चल रही है इस टीम ने 17 मुकाबलों में 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और 71 अंको के साथ यह टीम प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम बन चुकी है। दूसरे पायदान पर पुणेरी पलटन की टीम है जिनके 16 मैच के बाद 68 अंक है और यह टीम भी क्वालीफाई करने से सिर्फ 1 जीत दूर है। पुनेरी पलटन ने 16 मुकाबलों में 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ 2 मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

पटना,दिल्ली जैसी बड़ी टीम भी लटकी हैं अधर में

तीसरे पायदान पर दबंग दिल्ली की टीम चल रही है नवीन कुमार के चोटिल होने के बावजूद आशु मलिक की कप्तानी में यह टीम 16 मैच में 59 अंक लेकर टॉप-3 पर काबिज़ है। सचिन की अगुआई वाली पटना पाइरेट्स चौथे पायदान पर है जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद पटना पाइरेट्स इकलौती ऐसी टीम है जिसे अपने होम लेग में हार का सामना नहीं करना पड़ा 18 मैच के बाद 53 अंक लेकर यह टीम प्लेऑफ में पहुँच सकती है। पटना की टीम का यह सीजन उतार चढ़ाव से भरा रहा है टीम को 8 जीत, 7 हार और 3 मैच टाई खेलने पड़े हैं। अगला नंबर हरियाणा स्टीलर्स का आता है जो 16 मैच में 50 अंक लेकर पांचवे पायदान पर बनी हुई है। गुजरात जायंट्स के भी 16 मुकाबलों में 49 अंक हैं और टीम छटवे पायदान पर है। टॉप-6 के बाद बात करते हैं उन टीमों की जो अगर अपना प्रदर्शन बेहतर करले तो ऊपर की टीम को झटका देते हुए प्लेऑफ में पहुँच सकती हैं इसमें सबसे ऊपर नाम आता हैं बेंगलुरु बुल्स का जो इस समय 17 मैच में 43 अंको के साथ सातवें पायदान पर है अगर इन्हें प्लेऑफ में पहुंचना है तो इन्हें अपने लगभग सभी मैच जीतने होंगे और ऊपर चल रही टीमों की हार की भी दुआ करनी होगी। नंबर 8 पर तमिल थालाईवाज़ की टीम चल रही है जिनके इस समय 17 मैच में 40 अंक हैं। यहां से एक भी हार इस टीम का प्लेऑफ का सपना तोड़ सकती है। सीजन 2 की चैंपियन यू मुंबा की टीम 16 मैच में 40 अंको के साथ 9वें पायदान पर है। इस टीम को अंतिम-6 में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच जीतना ज़रूरी है,अन्यथा यू मुंबा प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो सकती है। नंबर-10 पर मनिंदर सिंह की बंगाल वारियर्स की टीम है इस टीम के 16 मुकाबलों के बाद 39 अंक हैं और यहां से एक भी हार टीम का चैंपियन बनने का सपना तोड़ सकती है।

तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा की टीम बाहर

11 नंबर पर परदीप नरवाल की यू.पी योद्धा है यह सीजन इस टीम के लिए काफी खराब रहा है और यह टीम प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है टीम इस सीजन 16 मैच में सिर्फ 3 जीत हासिल कर पाई है और केवल 23 अंक ही अर्जित कर पाई है। ना तो परदीप फॉर्म में हैं और ना ही अन्य कोई खिलाड़ी टीम अपने आखिरी पांच में से पांच मुकाबले हार चुकी है। आखिरी पायदान पर तेलुगु टाइटंस की टीम है पवन सहरावत की टीम की हालत बद से बदतर हो चुकी है 17 मैच खेलने के बाद इस टीम को 15 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और केवल 2 जीत के साथ सिर्फ 16 अंक हासिल कर पाई है, तेलुगु की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

PKL 23 पॉइंट्स-टेबल

पोजीशन टीम मैच जीत हार टाई स्कोर-डिफ़रेंस पॉइंट्स
1 जयपुर पिंक पैंथर्स 17 12 2 3 86 71
2 पुणेरी पलटन 16 12 2 2 197 68
3 दबंग दिल्ली 16 10 4 2 44 59
4 पटना पाइरेट्स 18 8 7 3 31 53
5 हरियाणा स्टीलर्स 16 9 6 1 -17 50
6 गुजरात जायंट्स 16 9 7 0 -5 49
7 बेंगलुरु बुल्स 17 6 9 2 -47 43
8 तमिल थालाईवाज़ 17 7 10 0 29 40
9 यू मुंबा 16 6 8 2 -19 40
10 बंगाल वारियर्स 16 6 8 2 -33 39
11 यू.पी योद्धा 16 3 12 1 -63 23
12 तेलुगु टाइटंस 17 2 15 0 -203 16

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.