PKL 23 : पुणेरी पलटन का विजयी रथ जारी, जीत का चौका लगाया

Summary :

PKL 23 के 129वें मैच में पुनेरी पलटन का सामना हरियाणा स्टीलर्स से हुआ। पुनेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को 51-36 से हरा दिया। पलटन के लिए मोहित गोयत ने 12, आकाश शिंदे ने आठ और मोहम्मदरेजा शादलू ने छह अंक लिए। वहीं, हरियाणा के लिए आशीष ने 10 और विनय ने आठ अंक अर्जित किए। HIGHLIGHTS पुणेरी पलटन ने हरियाणा को 51-36 से हराया पुणेरी पलटन का विजयी अभियान जारी टॉप-2 में बनी हुई है पुणे पहले हाफ में ही बैकफुट पर हरियाणा पुनेरी पलटन की 21 मैचों में यह 16वीं जीत थी और टीम के अब 91 अंक…

PKL 23 के 129वें मैच में पुनेरी पलटन का सामना हरियाणा स्टीलर्स से हुआ। पुनेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को 51-36 से हरा दिया। पलटन के लिए मोहित गोयत ने 12, आकाश शिंदे ने आठ और मोहम्मदरेजा शादलू ने छह अंक लिए। वहीं, हरियाणा के लिए आशीष ने 10 और विनय ने आठ अंक अर्जित किए।

HIGHLIGHTS

  • पुणेरी पलटन ने हरियाणा को 51-36 से हराया
  • पुणेरी पलटन का विजयी अभियान जारी
  • टॉप-2 में बनी हुई है पुणे

पहले हाफ में ही बैकफुट पर हरियाणा

पुनेरी पलटन की 21 मैचों में यह 16वीं जीत थी और टीम के अब 91 अंक हो गए हैं। दूसरे नंबर पर काबिज़ पुनेरी के पास लीग चरण में अभी एक मैच और बचा है और उनके पास नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। हरियाणा स्टीलर्स को 21 मैचों में सातवीं हार झेलनी पड़ी है और टीम पांचवें नंबर पर है। पुनेरी पलटन की टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले पांच मिनट के खेल में ही 4-1 की बढ़त कायम कर ली। लेकिन हरियाणा ने इसी बीच, पंकज मोहिते को सुपर टैकल करके खुद को ऑलआउट होने से बचा लिया मुकाबले में वापसी भी कर ली। सातवें मिनट में हरियाणा ने एक बार फिर से ऑलआउट होने से बचा लिया। मैच में 10वें मिनट में हरियाणा स्टीलर्स ऑलआउट हो गई और पुनेरी ने पहले 10 मिनट के खेल में 12-8 का स्कोर कर लिया। दो मिनट बाद ही विनय ने तीन प्वाइंट के सुपर-10 के साथ हरियाणा को 15-13 से आगे कर दिया। इसी बीच, एक समय स्कोर 15-15 से बराबरी पर आ चुकी थी। लेकिन 14वें मिनट में शादलू ने विनय को सुपर टैकल कर लिया और पुनेरी के स्कोर को 19-16 तक पहुंचा दिया। पुनेरी ने फिर अगले ही मिनट में एक और सुपर टैकल करके पांच प्वाइंट की लीड कायम कर ली। पुनेरी पलटन ने इसके साथ ही न सिर्फ खुद को ऑलआउट होने से बचाया, बल्कि हाफ टाइम से पहले अच्छी लीड भी कायम कर ली। पलटन ने 17वें मिनट में फिर मोहित गोयत की सुपर रेड में तीन प्वाइंट लेकर हरियाणा स्टीलर्स को ऑलआउट करके स्कोर को 27-17 तक पहुंचा दिया और 10 अंकों की बढ़त बना ली और हाफ टाइम तक 29-18 का स्कोर कर लिया।

जीत के साथ अंकतालिका में दूसरा स्थान किया हासिल

ब्रेक से वापस आने के बाद पंकज मोहिते ने डू ऑर डाई में अंक लेकर पुनेरी के लिए अंक लेना जारी रखा। 25वें मिनट तक 12 प्वाइंट की लीड लेने के बाद पुनेरी पलटन मुकाबले में लगातार अपना दबदबा बनाए हुई थी। 27वें मिनट में मोहित गोयत ने सुपर रेड के साथ हरियाणा स्टीलर्स को फिर से ऑलआउट कर दिया 39-22 की लीड ले ली। पुनेरी की टीम आज अपने तूफानी फॉर्म में थी और इसी वजह से 30वें मिनट तक उसके पास 20 प्वाइंट की लीड कायम थी। इसी बीच, हरियाणा स्टीलर्स ने मोहित को सुपर टैकल करके अपने खाते में दो प्वाइंट और दो जोड़ दिए। 33वें मिनट में मोहित नांदल ने तीन प्वाइंट की सुपर रेड के साथ हरियाणा को एक बार फिर से ऑलआउट होने बचा लिया। स्टीलर्स ने फिर सुपर टैकल करके दो अंक और हासिल कर लिए। इसके बाद भी पुनेरी पलटन 35वें मिनट तक 48-32 से आगे थी। हरियाणा ने एक के बाद एक सुपर टैकल करके पुनेरी की लीड को कम करने की जी तोड़ कोशिश की लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हो पाए। आखिर में पुनेरी पलटन ने अपने स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया और 51-36 के स्कोर के साथ मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद पुणेरी पलटन अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गयी है, पुणे का एक मुकाबला अभी भी बाकी है और शीर्ष पर पहुंचने के लिए सिर्फ 1 अंक कि दरकार है। दूसरी तरफ हरियाणा हार के बावज़ूद प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। प्लेऑफ में गुजरात के साथ हरियाणा का मुकाबला हो सकता है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.