PKL 23 : U-Mumba ने दर्ज की सीजन 10 की छठी जीत - PKL 23: U-Mumba Registers Sixth Win Of Season 10

PKL 23 : U-Mumba ने दर्ज की सीजन 10 की छठी जीत

PKL 23 के 57वें मैच में U-Mumba का सामना बेंगलुरु बुल्स से हुआ U-Mumba ने अपने होम लेग की धमाकेदार शुरुआत की और बेंगलुरु बुल्स को 40-35 के अंतर से हरा दिया।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 के 57वें मैच में U-Mumba ने बेंगलुरु बुल्स को 40-35 से हराया।
  • U-Mumba 31 अंको के साथ अंकतालिका में पांचवे स्थान पर।
  • बेंगलुरु बुल्स 26 अंको के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है। u mumba beat bengaluru bulls pkl image 2024 01 9e65126362c293836e2582f57fb4830a 16x9 1

U-Mumba की तरफ से आमिर मोहम्मद ज़फरदानेश और गुमान सिंह ने 7-7 पॉइंट बटोरे, जबकि डिफेंडर बिट्टू ने 6 पॉइंट अर्जित किये। इसके अलावा महेंदर सिंह ने 4, सोमबीर, अलीरेज़ा और जय भगवान ने 3-3 पॉइंट बनाए दूसरी तरफ बेंगलुरु के लिए सुशील और सचिन नरवाल ने 6-6 पॉइंट, विकास कंडोला ने 5, अमन और सौरभ ने 4-4, जबकि भरत और सुरजीत ने 3-3 पॉइंट का योगदान दिया लेकिन इसके बावज़ूद बेंगलुरु टीम अपनी हार को नहीं टाल पाई। इस जीत के साथ U-Mumba 5वें स्थान पर आ गई है। U-Mumba की PKL 23 की यह छठी जीत है और टीम के आठ मैच के बाद 31 अंक हो गए हैं। जबकि बेंगलुरु बुल्स के 11 मुकाबलों के बाद यह सातवीं हार है और 26 अंको के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।